फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM Modi praise mandi administration campaign 'Meri Laadli'

देश भर में छा गया बेटियों से जुड़ा ये अभियान, मोदी ने भी सराहा

Wed, 20 Apr 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 20 Apr 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
PM Modi praise mandi administration campaign 'Meri Laadli'
मंडी में चलाए गए मेरी लाडली अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष रूप से सराहा है।

हिमाचल के जिला मंडी में प्रशासन की ओर से मंडी में चलाए गए मेरी लाडली अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष रूप से सराहा। पूरे देश में जिला मंडी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की मेरी लाडली अभियान को अव्वल आंका गया।

विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त संदीप कदम ने जिला मंडी में क्रियान्वित किए जा रहे मेरी लाडली अभियान की प्रेजेंटेशन दी। जिला मंडी के संधोल, लडभड़ोल और बलद्वाड़ा में घटते लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए जिला उपायुक्त संदीप कदम के प्रयासों से 11 जुलाई 2015 से संधोल क्षेत्र से मेरी लाडली अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया गया। मंडी जिला प्रशासन ने अपने तरीके से मेरी लाडली अभियान को शुरू किया। इस अभियान में महिला मंडलों को जोड़ा गया। साथ ही बेटी के जन्म पर प्रशासन अधिकारी घर जाकर जन्मी बेटी के माता-पिता को गुड़िया व कार्ड देकर बधाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन ने मेरी लाडली अभियान को मुकाम तक पहुंचाया। जिला प्रशासन ने फेसबुक पेज पर बेटी के साथ सेल्फी फोटो मंगवाए। मेरी लाडली अभियान में महिला मंडलों की ओर से बेटी के जन्म पर घर जाकर बधाई गीत गाए जाते हैं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी प्रशासन के इस पहल को खूब सराहा था।


उपायुक्त संदीप कदम ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जिला में चलाए जा रहे मेरी लाडली अभियान की प्रेजेंटेशन दी गई। जिला मंडी के प्रेजेंटेशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खूब सराहा। उन्होंने कहा कि प्रेजेंटशन में बताया कि मंडी जिला में मेरी लाडली कार्यक्रम को किसी तरह से क्रियान्वित किया जा रहा है। जिसमें सोशल मीडिया से लेकर महिला मंडलों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed