पीएम मोदी 18 को जाएंगे हिमाचल, होंगी दो बड़ी जनसभाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। पीएम 18 अक्तूबर को मंडी के पड्डल और सिरमौर के धौलाकुआं में जनसभाएं संबोधित करेंगे। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री 800 मेगावाट की कोलडैम, 540 मेगावाट की पार्वती चरण- तीन और 412 मेगावाट की रामपुर विद्युत परियोजना का लोकार्पण भी करेंगे।
धौलाकुआं में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट(आईआईएम)भवन का नींव पत्थर भी रखेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे की सूचना मिलते ही प्रदेश भाजपा ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
वीरवार को मंडी में प्रेसवार्ता कर सांसद राम स्वरूप शर्मा ने बताया कि दौरे के दौरान प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, ऊर्जा राज्य मंत्री पीयूष गोयल व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी रहेंगे।
पीएम मोदी के साथ ये नेता भी आएंगे
पीएम के दौरे के मद्देनजर जेपी नड्डा 10 और प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा 12 अक्तूबर को मंडी आएंगे। उधर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे मंडी पहुंचेंगे।
यहां कोलडैम समेत अन्य प्रोजेक्टों का उद्घाटन करने के बाद 11 बजे पड्डल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे पीएम मंडी से सिरमौर जाएंगे।
प्रधानमंत्री के हिमाचल दौरे की अधिकारिक जानकारी अभी तक प्रदेश सरकार को नहीं मिली है। पीएम के बिलासपुर में एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग और सिरमौर में रेणुका बांध परियोजना के शिलान्यास करने पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।