फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM Modi government grant to himachal Urban Local Bodies

शहरी निकायों को पंद्रह दिन में पैसा जारी नहीं किया तो देना होगा ब्याज

Mon, 30 Jul 2018 11:24 AM IST
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 30 Jul 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
PM Modi government grant to himachal Urban Local Bodies

केंद्र से राशि मिलने के बाद शहरी निकायों को पंद्रह दिन में पैसा जारी नहीं किया गया तो प्रदेश सरकार को उन्हें ब्याज भी देना होगा। ब्याज आरबीआई की ओर से तय की दर पर देना पड़ेगा। मोदी सरकार ने इस शर्त के साथ हिमाचल को चौदहवें वित्त आयोग की बेसिक ग्रांट की चालू वित्त वर्ष में पहली किस्त जारी की है।

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने हिमाचल समेत छह राज्यों को इस बाबत पत्र जारी किया है। वित्तायोग मंडल के निदेशक भारतेंदु कुमार सिंह ने यह पत्र हिमाचल के अलावा उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, मिजोरम और उड़ीसा के वित्त सचिवों को भेजा है।

विज्ञापन

छह राज्यों को जारी किया पत्र

PM Modi government grant to himachal Urban Local Bodies

इन छह राज्यों के लिए कुल 982.54 करोड़ की राशि जारी की गई है। हालांकि हिमाचल को सिर्फ 14.63 करोड़ रुपये ही मिले हैं। पत्र में कहा गया है कि ग्रांट की पहली किस्त आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय की संस्तुति के बाद जारी की जा रही है।

इसमें कहा गया है कि यह पैसा मिलने के बाद 15 दिनों के भीतर ही शहरी निकायों को भेज देना होगा। अगर पैसा देरी से दिया तो राज्य सरकारों को साथ में रिजर्व बैंक की ओर से तय ब्याज भी निकायों को देना होगा। राज्य सरकार के एक आला अधिकारी ने इस पत्र के मिलने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed