फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM modi clean india campaign in shimla

हिमाचलः 2015 तक हर घर में शौचालय

Thu, 02 Oct 2014 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 02 Oct 2014 05:21 PM IST
विज्ञापन
PM modi clean india campaign in shimla

मोदी के स्वच्छ भारत अभियान तहत हिमाचल ने साल 2015 तक हर घर में शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में गांधी जयंती के मौके पर केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले मंत्री नजमा हेपतुल्ला और ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा ने रिज मैदान से स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर स्वच्छ भारत अभियान का आरंभ किया।

विज्ञापन


उन्होंने यहां लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। डा. नजमा हेपतुल्ला ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्वच्छता पर आधारित ‘जिंगल’ सीडी का विमोचन भी किया। अनिल शर्मा ने ‘आधार’ पर आधारित मनरेगा भुगतान प्रणाली का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालय की सौ फीसदी कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 2015 तक हिमाचल प्रदेश को बाह्य शौच मुक्त प्रदेश बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डा. नजमा हेपतुल्ला ने स्वतंत्रता सेनानी हीरा सिंह, ज्ञान सिंह ठाकुर और कर्म दत्त को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में सांसद वीरेंद्र कश्यप, विधायक सुरेश भारद्वाज, महापौर संजय चौहान, उप महापौर टिकेंद्र पंवर, रंगीला राम राव, ख्वाजा खलील उल्लाह, पूर्व महापौर मधु सूद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed