फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pm modi and 12 cm will attend himachal new govt oath taking ceremony

जयराम लेंगे सीएम पद की शपथ, PM मोदी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

Wed, 27 Dec 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 27 Dec 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
pm modi and 12 cm will attend himachal new govt oath taking ceremony
जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा की नई सरकार सत्ता संभालेगी। शिमला में एक भव्य समारोह में बुधवार को जयराम ठाकुर के राज तिलक के साथ नौ से दस मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी।

विज्ञापन

 


शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद होंगे। समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और भाजपा शासित राज्यों के 11 मुख्यमंत्री और 3 उपमुख्यमंत्रियों पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई केंद्रीय मंत्रियों को भी समारोह में के लिए निमंत्रण भेजा गया है। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। मंत्रिमंडल को लेकर भावी सीएम जयराम ठाकुर ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के घर जाकर गोपनीय बैठक की।

दोपहर बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के शिमला पहुंचने पर जयराम ने उनके साथ भी अकेले में मंत्रणा की। प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय के साथ चर्चा के बाद ठाकुर ने केंद्रीय नेतृत्व को मंत्रिमंडल के संभावित नामों की लिस्ट भेज दी है लेकिन 43 विधायकों से नए और अनुभवी चेहरे मंगलवार देर शाम तक तय नहीं हुए। प्रशासन को 10 मंत्रियों के लिए व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

11:00 बजे शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह

pm modi and 12 cm will attend himachal new govt oath taking ceremony

राज्यपाल आचार्य के निर्देश पर मुख्य सचिव सुबह 11:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत करेंगे। राज्यपाल देवव्रत मुख्यमंत्री और मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

इसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। करीब दो घंटे के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम वीवीआईपी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 

10.30 बजे उतरेगा पीएम का हेलीकॉप्टर
सुबह 10.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर अनाडेल मैदान में लैंड करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित आमंत्रित वीवीआईपी इससे पहले रिज मैदान में सजे मंच पर पहुंच जाएंगे। 9:00 बजे से अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों व केंद्रीय मंत्रियों के आने का सिलसिला शुरू होगा।

इनके ठहरने के लिए पांच सितारा होटल में व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री का अनाडेल से रिज मैदान तक रोड शो भी होगा। रोड शो को देखते पूरे रूट पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। 

जयराम और नड्डा ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

pm modi and 12 cm will attend himachal new govt oath taking ceremony

जयराम ठाकुर ने समारोह की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति जानने के लिए मुख्य सचिव और डीजीपी समेत तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की। मंगलवार शाम को जयराम ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ समारोह स्थल का निरीक्षण किया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार करीब बीस हजार लोगों के आने की संभावना है। रैली स्थल व वीआईपी सुरक्षा के लिए करीब डेढ़ हजार पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। ढाई सौ राजपत्रित पुलिस अधिकारी भी समारोह स्थल से लेकर अनाडेल से रिज और जुब्बल से रिज के रूट पर तैनात रहेंगे।

पंजाब, हरियाणा से मंगाए बुलेटप्रूफ वाहन

pm modi and 12 cm will attend himachal new govt oath taking ceremony

बड़ी संख्या में आने वाले वीआईपी की सुरक्षा के लिए पंजाब के अलावा हरियाणा व यूपी व दिल्ली से बुलेट प्रूफ वाहनों के अलावा जैमर वाहन मंगाए गए हैं। इसके अलावा वीवीआईपी को लाने ले जाने के लिए करीब सवा तीन सौ वाहनों को लगाया गया है।

इनमें सामान्य प्रशासन व सचिवालय प्रशासन विभाग के 253 और अन्य विभागों के 72 वाहनों का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा सुंदर नगर व शिमला समेत प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर शपथ ग्रहण समारोह के लाइव प्रसारण के लिए 10 एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं।

मोदी राजनाथ अनाडेल से आएंगे रिज मैदान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह हेलीकाप्टर से चंडीगढ़ से अनाडेल पहुंचेंगे। इसके बाद वहां से सीटीओ होते हुए रोड शो करते हुए रिज मैदान पहुंचेंगे। वहीं, प्रदेशों के मुख्यमंत्री व मंत्री हेलीकाप्टर से चंडीगढ़ से जुब्बल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सभी वाया रोड रिज मैदान पहुंचेंगे।

ये वीवीआईपी कर रहे हैं शिरकत

pm modi and 12 cm will attend himachal new govt oath taking ceremony

शपथ ग्रहण समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के डॉ. रमन सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के त्रिवेंद्र सिंह रावत, झारखंड के रघुबर दास, असम के सर्बनंदा सोनोवाल भी शामिल होंगे।

कई उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री रहेंगे मौजूद
बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह, यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के अलावा प्रदेश प्रभारी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा मौजूद रहेंगे। प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत के अलावा प्रदेश के सभी सांसदों को भी न्योता दिया गया है।

ऐसे शपथ ग्रहण समारोह तक पहुंचेंगे वीवीआईपी

pm modi and 12 cm will attend himachal new govt oath taking ceremony
सुबह 9 बजे : चंडीगढ़ और दिल्ली से हेलीकाप्टर के जरिये जुब्बल एयरपोर्ट पहुंचने लगेंगे वीवीआईपी।
सुबह 10 बजे : मंच पर स्थान ग्रहण कर लेंगे सभी मुख्यमंत्री और मंत्रीगण।
सवा 10 बजे : अनाडेल में लैंड करेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकाप्टर
10:25 बजे : समारोह स्थल के मंच पर पहुंचेंगे जयराम ठाकुर व शपथ लेने वाले मंत्रीगण।
10:30 बजे : शपथ ग्रहण समारोह स्थल पहुंचेंगे राज्यपाल आचार्य देवव्रत।
10:45 बजे : अनाडेल से रिज मैदान तक रोड शो कर मंच पर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
11:00 बजे : राज्यपाल मुख्य सचिव को शपथ ग्रहण की कार्यवाही को शुरू करने का देंगे निर्देश
01:00 बजे : अनाडेल से चंडीगढ़ के लिए हेलीकाप्टर से रवाना होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed