Himachal: कुल्लू की खूबसूरती के कायल हुए पीएम, अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति के साथ ही कुल्लू की सुंदरता के भी कायल हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति के साथ ही कुल्लू की सुंदरता के भी कायल हो गए हैं। प्रधानमंत्री बुधवार को हिमाचल प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर कुल्लू पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साक्षी भी बने। पीएम ने दशहरा उत्सव में भाग लेने से पहले अपने हेलिकाप्टर से कुल्लू का 21 सेकंड का वीडियो शूट किया और इसे अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया। साथ ही लिखा कि कुल्लू की सुंदरता देखते ही बनती है। थोड़ी देर में यहां दशहरा कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा। इस वीडियो को खूब लाइक व शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में कुल्लू शहर व आसपास मौजूद पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा दिख रहा है।
पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में भगवान रघुनाथ की रथयात्रा में शामिल होने के बाद एक के बाद एक सात ट्वीट किए और देवी-देवताओं के महाकुंभ के फोटो भी शेयर किए। पीएम ने कहा कि हिमाचल, उत्सवों, पर्वों, त्योहारों का प्रदेश है। इन उत्सवों की एक और विशेषता है कि ये देव और लोक का अद्भुत संगम होते हैं। इनमें आस्था भी होती है और गीत-संगीत-नृत्य-व्यापार जैसे लोकजीवन के पहलू भी रहते हैं। समय के साथ कुल्लू सहित पूरा हिमाचल प्रदेश बदला है, लेकिन मुझे संतोष है कि यहां के लोगों ने अपनी संस्कृति को और अधिक सशक्त किया है।
हमारी असली विरासत हमारी संस्कृति और लोकजीवन है, जो हजारों वर्षों से हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करते आ रहे हैं। हम दुनिया में कहीं भी रहें, इसकी पहचान हमें हमारी ये विरासत ही कराती है। पीएम ने कहा कि बीते सालों में कुल्लू दशहरे का बहुत विस्तार हुआ है, लेकिन अभी भी इसमें बहुत संभावनाएं हैं। सुविधाओं का कैसे अधिक से अधिक विस्तार हो सके, इस पर निरंतर काम करते रहना है। हिमाचल की देवनीति में हमारी राजनीति के लिए भी बहुत बड़ी सीख है। देवनीति में कैसे सबके प्रयास से, सबको जोड़ते हुए, गांव-समाज की बेहतरी के लिए काम किया जाता है वो विकसित भारत के निर्माण के लिए भी बड़ी प्रेरणा है।