फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   pm Housing Scheme, 2,000 houses will be ready in Himachal in next two months

प्रधानमंत्री आवास योजना: हिमाचल में अगले दो महीने में बनकर तैयार होंगे 2,000 मकान

Thu, 18 Aug 2022 08:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Aug 2022 08:32 PM IST
सार

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 5,600 मकानों का निर्माण किया गया है। इस योजना के तहत प्रदेश के लिए 10,000 से ज्यादा मकान स्वीकृत किए गए हैं। अगले दो माह के भीतर 2,000 से अधिक मकान निर्मित होंगे।

विज्ञापन
pm Housing Scheme, 2,000 houses will be ready in Himachal in next two months
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 5,600 मकानों का निर्माण किया गया है। इस योजना के तहत प्रदेश के लिए 10,000 से ज्यादा मकान स्वीकृत किए गए हैं। अगले दो माह के भीतर 2,000 से अधिक मकान निर्मित होंगे। इन मकानों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। भारत सरकार को 876 मकानों के निर्माण का प्रस्ताव भी भेजा गया है। यह जानकारी शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने दी है। उन्होंने कहा कि शहरी गरीब परिवारों को यह बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब तक केंद्र से 133 करोड़ रुपये प्राप्त किए हैं जिसमें से लगभग 125 करोड़ रुपये उपयोग में लाए गए हैं। वर्ष 2015 में शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य 15 अगस्त, 2022 तक शहरी क्षेत्रों में 1.12 करोड़ से अधिक मकान निर्मित करना था।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने इस योजना के विस्तार को 31 दिसंबर, 2024 तक स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के माध्यम से उन्होंने देश भर में हर परिवार के लिए एक पक्के घर की परिकल्पना की है। प्रदेश सरकार ने इस योजना को प्राथमिकता प्रदान की है और इस वर्ष अक्तूबर तक 8,000 मकान तैयार किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश के लिए स्वीकृत मकानों में से बिलासपुर जिला के लिए 889, चंबा 496, हमीरपुर 498, कांगड़ा 3,428, कुल्लू 373, मंडी 1,171, शिमला 282, सिरमौर 276, सोलन 409 और ऊना जिला के लिए 2,187 मकान स्वीकृत किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed