फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Plumber fell while fitting water tank on roof, dies

छत पर पानी की टंकी फिट करते समय गिरा प्लंबर, मौत

Thu, 24 Jun 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Plumber fell while fitting water tank on roof, dies
बिलासपुर। वीरवार सुबह करीब 11:00 बजे आए भारी तूफान और बारिश के समय पलंबर का काम करने वाले एक व्यक्ति की छत से गिरकर मौत हो गई। हादसा बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर तीन में हुआ है।
विज्ञापन

हादसे के बाद व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे आईजीएमसी रेफर किया गया था। आईजीएमसी में इसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बिलासपुर के लुहणु के साथ लगते भरतपुर का दीपचंद (45) प्लंबर का काम करता था।
इसी के चलते वीरवार को वह रौड़ा सेक्टर तीन के एक घर में फिटिंग करने आया था। सुबह करीब 11:00 बजे जब वह पानी की टंकी फिट कर रहा था, तो अचानक भारी तूफान के साथ बारिश हुई। वहीं, दीपचंद घर की छत से नीचे आ गिरा। मकान मालिकों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। छत से गिरने के कारण उसके सिर में गहरी चोट आई थी, वहीं जिला अस्पताल से गंभीर हालत के कारण उसे आईजीएमसी रेफर किया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed