फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pledge taken for de-addiction at St. Bede's College.

Shimla News: सेंट बीड्स कॉलेज में लिया नशामुक्ति का संकल्प

Fri, 18 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pledge taken for de-addiction at St. Bede's College.
शिमला। सेंट बीड्स कॉलेज शिमला में शुक्रवार को मेरा युवा भारत पोर्टल और नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कॉलेज की एनएसएस इकाई ने मेरा युवा भारत शिमला और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम करवाया। इसमें विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत शिमला के उपनिदेशक विपिन कुमार ने विद्यार्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण, प्रोफाइल तैयार करने और उपलब्ध विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में युवा स्वयंसेवक आशीता शर्मा ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का समन्वय एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल चौहान और डॉ. देविना ऑचॉयबर ने किया। प्रधानाचार्य सिस्टर रोजिली टीएल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article