फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Players selected for under-16 coaching camp

ट्रायल में चुनी गई अंडर-16 क्रिकेट टीम

Sat, 17 Jul 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Players selected for under-16 coaching camp
शिमला। शिमला जिला क्रिकेट संघ ने शनिवार को एचपीसीए लालपानी क्रिकेट अकादमी में अंडर-16 कोचिंग कैंप के लिए खिलाड़ियों का चयन कर लिया है। इसके लिए 70 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। संघ के अध्यक्ष सुरेद्र ठाकुर ने बताया कि चुने 21 खिलाड़ी एचपीसीए क्रिकेट मैदान गुम्मा कोटखाई में होने वाले कैंप में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

इनमें से चुनी जानी वाली टीम ऊना में आयोजित होने वाली अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शिरकत करेगी। अभी चुने गए खिलाड़ियों में दक्ष ठाकुर, धैर्य भसोली, वंश जुघटा, सात्विक कटोच, हर्ष चौहान, कृति बरवाल, मृदुल ठाकुर, राज वर्धन, शेयांश काल्टा, राहुल, शिवांशी सारविक, ऋषव ठाकुर, कृतिज ठाकुर, मुकल बरसांटा, प्रितिक्ष चौहान, अरमान विज, अंशुल छाजटा, अक्षु चुफला, आदित्य सक्सेना, अनिरुद्ध शेरू, पार्थ अवस्थी, तनमय नगी, आदित्य राठौर और संगम शर्मा शामिल है।
विज्ञापन

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में वेबीनार आयोजित
शिमला। हिमाचल प्रदेश लॉ यूनिवर्सिटी शिमला ने मंडेला रूल प्रैक्टिकल इंप्लीकेशंस फॉर प्रिजन एडमिस्ट्र्रेन विषय पर शुक्रवार को वेबीनार का आयोजन किया गया। यह आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ कोरेक्शनल एडमिनिस्ट्रेशन (आईसीए) चंडीगढ़ के सहयोग से आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेलसन मंडेला रूल में 122 रूल हैं जिसे यूएन की जनरल असेंबली में 2015 में अपनाया गया। इसमें कैदियों से बर्ताव और उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं का न्यूनतम स्तर का व्याख्यान किया है। आईसीए के ट्रेनिंग और रिसर्च मुखिया डॉ. उपनेत लाली ने वेबीनार के समन्वयक रहे। लॉ यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. निष्ठा जसवाल ने बीज भाषण दिया। उन्होंने जेलों में कैदियों से बर्ताव और सुविधाओं का स्तर बनाकर उन्हें अधिकारों के अनुसार ही व्यवस्था करने पर बल दिया।
सीईओ सीईजीए सर्विसिज इन यूएसए ग्रे हिल ने मुख्य वक्ता रहे, जिन्होंने मंडेला रूल को प्रारूप बनाया था। आयोजन में डॉ. संतोष शर्मा ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed