{"_id":"6ae1ffa5808b3a7f4e0e8ddc","slug":"players-from-dav-school-lakkar-bazar-won-23-medals-shimla-news-c-19-sml1002-811567-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार के खिलाड़ियों ने जीते 23 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार के खिलाड़ियों ने जीते 23 पदक
विज्ञापन
पांच स्वर्ण, नौ रजत और नौ कांस्य पदक जीतकर रोशन किया स्कूल का नाम, अंडर-14 में लड़कियों ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक
ध्रुव ने अंडर-19 मुक्केबाजी में जीता कांस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार की टीम ने डीएवी स्कूल राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश की ओर से खेलते हुए स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में 23 पदक जीते। इनमें पांच स्वर्ण, नौ रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं।
खिलाड़ियों ने मुक्केबाजी, ताइक्वांडो, जूडो, वॉलीबॉल, शूटिंग, बास्केटबॉल और हैंडबॉल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार प्रतियोगिता में खानक नाहर ने अंडर-14 लड़कियों की ताइक्वांडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। अथर्व नंदन ने अंडर-17 लड़कों की मुक्केबाजी, दिव्यांशी ठाकुर ने अंडर-19 लड़कियों की जूडो, सूर्यांश ठाकुर ने अंडर-17 लड़कों की वॉलीबॉल और हरितविक जिस्टू ने अंडर-19 एयर राइफल पीप साइट शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं काकुल ठाकुर और ओमिशा ने जूडो, स्वास्ति ने बास्केटबॉल, अर्जुन कुंद्रा, कुशांक और देवांश ने हैंडबॉल तथा ओजस्वी और अवीका ने वॉलीबॉल में पदक जीते।
कांस्य पदक विजेताओं में स्वाति ने ताइक्वांडो, शगुन चंदेल, काव्यांश काल्टा और गुनगुन ने जूडो, मुजाम्बिल और उदय ने बास्केटबॉल तथा दिव्यांश और ध्रुव ठाकुर ने मुक्केबाजी में पदक हासिल किए। अंडर-19 लड़कों की मुक्केबाजी स्पर्धा में ध्रुव ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। स्कूल के शारीरिक शिक्षक हरदेश देष्टा ने बताया कि टीम ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्या कामना बेरी और स्कूल प्रबंधन के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल हुई है। स्कूल प्रबंधन ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की।