फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   player died due to drown in khad at mandi

खेलों में भाग ले रहे खिलाड़ी की डूबने से मौत

Sun, 09 Sep 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी) Updated Sun, 09 Sep 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
player died due to drown in khad at mandi

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोहर में चल रही जिलास्तरीय अंडर-19 खेलों में भाग लेने आए एक छात्र की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। छात्र खिलाड़ी की पहचान चौक स्कूल के जमा एक के विजय कुमार (17) पुत्र हुकम चंद के रूप में हुई है। वह बलद्वाड़ा तहसील के घरवासड़ा का रहने वाला है।

विज्ञापन


शिक्षकों की लापरवाही के चलते शनिवार देर शाम चार खिलाड़ी साथ लगती ज्यूणी खड्ड में चुपचाप नहाने चले गए। जैसे ही विजय ने डुबकी लगाई तो अचानक वह पानी में गायब हो गया। खड्ड का पानी गंदा होने से जब अन्य दो छात्रों को वह नहीं दिखा तो बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया।
विज्ञापन


छात्रों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर आए और लोगों ने तलाश शुरू कर दी। करीब आधा घंटा बाद छात्र विजय को लोगों ने ढूंढकर उसे पानी से बाहर निकाला। उसे तुरंत नागरिक चिकित्सालय गोहर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गोहर स्कूल में हड़कंप मच गया है। इस टूर्नामेंट में 743 छात्र हिस्सा ले रहे हैं। एसएचओ गोहर मनोज वालिया ने कहा कि मृतक छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्कूलों के टूर्नामेंट में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल      

player died due to drown in khad at mandi

सीएम के गृहक्षेत्र मंडी में इस तरह की घटना से सरकारी स्कूलों में टूर्नामेंट में शिरकत करने वाले खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। शिक्षा महकमा तय नियमों को दरकिनार कर लापरवाही बरत रहा है।

अगर टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे शिक्षक अपनी ड्यूटी को निभाते तो शायद विजय की जान बच जाती। लेकिन इसके विपरीत शिक्षा विभाग का तर्क है कि विजय बताए बिना ही चला गया और हादसा हो गया। 
  
चौक स्कूल की टीम को लेकर आए डीपीई विक्रमादित्य ने कहा है कि वह वॉलीबाल का मैच करवा रहे थे। बच्चे बिना पूछे स्कूल से नहाने चले गए। गोहर स्कूल के प्रधानाचार्य होशियार सिंह ठाकुर ने कहा है कि खड्ड में नहाने गए छात्र बिना पूछे स्कूल से गए थे।

स्कूल प्रबंधन खेल और अन्य प्रबंधों में व्यस्त था। नाचन के विधायक विनोद कुमार ने भी मौके पर घटना का जायजा लिया और छात्र की मौत मामले में उचित जांच का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed