{"_id":"681f4808bfe01ab74904467b","slug":"played-anti-national-video-one-accused-arrested-in-kullu-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu: देश विरोधी वीडियो चलाया, कुल्लू में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: देश विरोधी वीडियो चलाया, कुल्लू में एक आरोपी गिरफ्तार
Sat, 10 May 2025 06:05 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 10 May 2025 06:05 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी वीडियो शेयर कर भारतीय सेना और सरकार के खिलाफ एजेंडा चलाने की शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस थाना कुल्लू के तहत एक कश्मीरी व्यक्ति की ओर से सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी वीडियो शेयर कर भारतीय सेना और सरकार के खिलाफ एजेंडा चलाने की शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। जानकारी के अनुसार देवभूमि जागरण मंच के महासचिव ने पुलिस में शिकायत दी है। इसमें कहा कि मोहम्मद फारुख नामक फेसबुक आईडी से देश विरोधी, सेना विरोधी, हिंदू विरोधी तथा प्रधानमंत्री विरोधी वीडियो शेयर करके वायरल किए गए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को देवभूमि जागरण मंच के पदाधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान से मिले और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान मंच के अध्यक्ष क्षितिज सूद व महासचिव यशपाल शर्मा ने कहा कि यह व्यक्ति रामशिला में एक दुकान करता है। कहा कि प्रशासन व पुलिस को जिलाभर में ऐसे लोगों की पहचान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरफ भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव में देशवासी एकजुट और भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। मगर कुछ ऐसे लोग सेना का मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन