{"_id":"5d020ef7bdec22074f08f176","slug":"plastic-waste-will-be-removed-from-the-rivers-a-before-the-monsoon-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में मानसून से पहले नदियों और नालों से हटेगा प्लास्टिक कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में मानसून से पहले नदियों और नालों से हटेगा प्लास्टिक कचरा
Thu, 13 Jun 2019 02:25 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Jun 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के नदियां और पेयजल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए मानसून से पहले खड्डों और नालों से कचरा हटाने की मुहिम शुरू की जाएगी। नदियों और पेयजल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए सरकार ने इस दिशा में पहल कर दी है।
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, शहरी विकास विभाग और स्थानीय निकाय की मदद से इन नदी नालों को साफ कराया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पर्यावरण दिवस पर नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त करने का एलान किया था।
विज्ञापन
नालों का पानी नदियों में मिलता है। इस पानी को लोग सिंचाई और पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं। बरसात में जलजनित रोग फैलने की संभावना अधिक रहते हैं।
हिमाचल में अकसर बरसात के समय में पीलिया, डायरिया जैसे रोग पनपते हैं। डॉक्टर को लोगों को उबालकर पानी पीने की सलाह देते हैं। अश्वनी खड्ड में सीवर का पानी मिलने से नगर निगम ने शिमला को पानी उठाना ही बंद कर दिया था।
विज्ञापन
इन नदी नालों की होगी सफाई
राजधानी शिमला का लालपानी नाला, बद्दी में सरसा नदी, शिमला की अश्वनी खड्ड, चिकनी खड्ड, संधोली नाला, परवाणू का मुख्य नाले की सफाई होगी।