फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Placement and Career Guidance Cell will be set up in Himachal colleges

हिमाचल के कॉलेजों में बनेंगे प्लेसमेंट और कैरियर गाइडेंस सेल

Tue, 28 Sep 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Sep 2021 05:00 AM IST
सार

हायर एजूकेशन काउंसिल के सचिव और उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि हिमाचल के सभी डिग्री कॉलेजों में प्लेसमेंट और कैरियर गाइडेंस सेल बनाया जाएगा।  इसके अलावा कॉलेजों का शैक्षणिक ऑडिट करवाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजने का फैसला भी लिया गया।

विज्ञापन
Placement and Career Guidance Cell will be set up in Himachal colleges
कॉलेजो कॉलेजों में बनेंगे प्लेसमेंट सेल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेजों में प्लेसमेंट और कैरियर गाइडेंस सेल बनाए जाएंगे। इसके माध्यम से कॉलेजों के विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने में मदद दिलाई जाएगी। सोमवार को हायर एजूकेशन काउंसिल की शिमला में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता काउंसिल के अध्यक्ष प्रो. सुनील गुप्ता ने की। बैठक में कॉलेजों को नैक मान्यता लेने के लिए आवश्यक कागजात तैयार का प्रशिक्षण देने का फैसला लिया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने के लिए कमेटी गठित करने की सिफारिश भी सरकार को भेजने की सहमति बनी। इसके अलावा कॉलेजों का शैक्षणिक ऑडिट करवाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजने का फैसला भी लिया गया।हायर एजूकेशन काउंसिल के सचिव और उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि हिमाचल के सभी डिग्री कॉलेजों में प्लेसमेंट और कैरियर गाइडेंस सेल बनाया जाएगा।

विज्ञापन


इसकेे लिए काउंसिल की ओर से सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। हर माह इन सेल के कामकाज को लेकर रिपोर्ट मांगी जाएगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर मुहैया करवाने के लिए काउंसिल ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा उच्च शिक्षण संस्थानों के कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए शैक्षणिक ऑडिट भी करवाने का फैसला लिया है। काउंसिल ने तय किया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए सरकार को सुझाव भेजे जाएंगे। काउंसिल की ओर से कई कार्यशालाएं इस संदर्भ में की गई हैं। नीति को लागू करने के लिए आठ से दस सदस्यों की एक कमेटी का भी गठन करने की सिफारिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में कॉलेजों को नैक से बेहतर ग्रेड लेने पर जोर दिया गया। राज्य के 41 नए कॉलेजों जिनका पहली बार नैक एक्रेडिशन होना है को इस बारे में उचित प्रशिक्षण व सुझाव देने का फैसला भी लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed