हिमाचल: पीयूष गोयल बोले- पूरे देश के डिपुओं में 2024 तक देंगे फोर्टिफाइड चावल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश भर के सभी राशन डिपुओं में वर्ष 2024 तक फोर्टिफाइड चावल देने की व्यवस्था की जाएगी। अभी तक डिपुओं में राशन कार्ड पर मिलने वाला आटा ही फोर्टिफाइड दिया जा रहा है। गोयल ने बताया कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से मुफ्त अनाज योजना आरंभ कर 15 माह तक गरीबों को पांच किलो प्रति राशन कार्ड मुफ्त अनाज देगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश भर के सभी राशन डिपुओं में वर्ष 2024 तक फोर्टिफाइड चावल देने की व्यवस्था की जाएगी। अभी तक डिपुओं में राशन कार्ड पर मिलने वाला आटा ही फोर्टिफाइड दिया जा रहा है। नमक में आयोडीन की तरह फोर्टिफाइड चावल में आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी कांप्लेक्स, विटामिन ए, जिंक आदि मिलाया जाएगा। मिल मालिकों को इसकी व्यवस्था करने के लिए कहा है। गोयल ने बताया कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से मुफ्त अनाज योजना आरंभ कर 15 माह तक गरीबों को पांच किलो प्रति राशन कार्ड मुफ्त अनाज देगी। गोयल ने शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ में प्रेस सम्मेलन को संबोधित किया।
ये भी पढ़ें: शिमला: पीयूष गोयल ने 22 लोगों को बांटे मुफ्त राशन बैग, छह लोगों से किया संवाद
गोयल ने कहा कि उद्योगों को तुरंत मंजूरी देने के लिए दिसंबर तक नेशनल सिंगल विंडो से सभी 32 विभागों को जोड़ेंगे। अभी सिर्फ आठ विभाग ऑनलाइन जुड़े हैं। जैसे ही सभी विभाग ऑनलाइन जुड़ेंगे तो उद्योगपतियों और व्यापारियों को सभी आवेदन से लेकर मंजूरी तक की सुविधा ऑनलाइन मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र, एक राशन की व्यवस्था लागू करने में हिमाचल अव्वल रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ये तीनों राज्य भी ऐसे राशन कार्ड तैयार करने को राजी हो गए हैं। केंद्र ने हिमाचल प्रदेश में मेडिकल डिवाइस पार्क मंजूर किया है। रेल विस्तार के लिए मंजूर 200 करोड़ में से 117 करोड़ भूमि अधिग्रहण पर व्यय हो चुके हैं। विस्ताडोम कोच तैयार करने का कार्य दिया है। देश में 67 कंपनियां स्टार्टअप शुरू कर चुकी हैं। गोयल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना काल में देश की अर्थव्यवस्था को संभालकर रखा और अनाज की कोई कमी नहीं होने दी।
सेब के गिरते मूल्यों पर पूछा सवाल, कुर्सी छोड़ चले गए गोयल
हिमाचल प्रदेश में सेब के गिरते मूल्यों पर पूछे सवाल पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल तुरंत कुर्सी छोड़कर खड़े हुए और सभागार से बाहर चले गए। विदेशों से सेब आयात पर आयात शुल्क बढ़ाने पर सवाल पूछा था।
ये भी पढ़ें: पीयूष गोयल ने सराज की चूड़ामणि से पूछा- आपको सीएम साहब से शिकायत है, तो मुझे बता दें