बाजार से खरीदे दूध में निकला कुछ ऐसा कि लोगों में मच गया हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के नाहन शहर में एक नामी कंपनी के पैकेट बंद दूध पर सवालिया निशान उठे हैं। मामले की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। जानकारी के मुताबिक शहर की एक महिला कविता कालिया ने नामी कंपनी रिलायंस के पैकेट बंद दूध पर सवाल उठाए हैं।
कविता ने बताया कि रिलायंस दूध की दही बनाने के बाद उस पर गुलाबी रंग के प्लास्टिक की परत चढ़ गई। दही बनने के बाद जब इसे चैक किया तो देखा कि एक मोटी गुलाबी परत इस पर जमी थी।
इससे लगता है कि दूध में कुछ मिलावट थी और इसकी परत जम गई। इससे कंपनी के दूध से उपभोक्ताओं में भी हड़कंप मच गया है। उधर, सीएमओ सिरमौर डा. संजय शर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि फूड इंस्पेक्टर सतीश ठाकुर को इस बारे निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि दूध के जल्द सैंपल लिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग भी इस मामले में कार्रवाई करेगा।
लोगों की सेहत से हो रहा खिलवाड़
पैकेट बंद दूध बेचने वाली नामी कंपनियां भी लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने लगी हैं। यह अलग बात है कि सिरमौर की सीमा से सटे हरियाणा राज्य से यहां पहुंच रहे दूध की भी कई बार शिकायतें सामने आई हैं।
चेकिंग के दौरान कई बार क्विंटलों के हिसाब से स्वास्थ्य विभाग ने दूध नष्ट किया है। दूध में मिलावट की शिकायतें विभाग को बार-बार मिलती हैं, मगर अब पैकेट बंद दूध पर भी सवालिया निशान लगने शुरू हो गए हैं। यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा कि दूध में किस तरह की मिलावट की गई थी। विभाग को अकसर सिंथेटिक दूध की शिकायतें मिलती हैं।