{"_id":"5bee6d29bdec2269a642c61e","slug":"pilot-died-during-paragliding-in-patlikuhal-manali-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैराग्लाइडिंग करते वक्त रस्सी में फंस गए पायलट के हाथ, खाई में गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैराग्लाइडिंग करते वक्त रस्सी में फंस गए पायलट के हाथ, खाई में गिरकर युवक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पैराग्लाइडिंग के प्रयास के दौरान संतुलन बिगड़ने से युवक की 200 फीट गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई। हादसा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पतलीकूहल के समीप फलाइन पैराग्लाइडिंग साइट पर हुआ। खाई में गिरने से घायल युवक को सड़क तक लाया गया लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दो साल पहले रोहतांग में पैराग्लाइडिंग समेत अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई थी। पिछले साल अस्तित्व में आई फलाइन पैराग्लाइडिंग साइट पर वीरवार को हादसे में युवक की मौत हुई है। फोजल घाटी के धारा गांव निवासी 21 वर्षीय युवक नील चंद पैराग्लाइडिंग का प्रयास कर रहा था। ऐसे में अचानक उसका हाथ ग्लाइडर की रस्सियों में उलझ गया। इससे पहले की वह अपना हाथ छुड़ाता, ग्लाइडर हवा में उड़ने लगा।
विज्ञापन
इसी दौरान उसके हाथ रस्सियों से निकले, लेकिन वह करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। सिर और मुंह में चोट लगने से लहूलुहान नील चंद को स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल ले जाया जाने लगा। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पतलीकूहल पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई दयाराम ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू लाया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर मृतक युवक के शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।