फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pilot and tourist woman injured due to paraglider not opening Man died of heart failure in Manali

Kullu: पैराग्लाइडर नहीं खुलने से पायलट और गुजरात की पर्यटक महिला घायल, मनाली में तीन लोगों की मौत

Sat, 29 Oct 2022 08:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Oct 2022 08:20 PM IST
सार

कुल्लू जिले की उझी घाटी के तहत आने वाली पैराग्लाइडिंग साइट गड़ाणी में उड़ान भरते समय पैराग्लाइडर न खुलने से पायलट सहित गुजरात की एक महिला पर्यटक घायल हुई है। 

विज्ञापन
Pilot and tourist woman injured due to paraglider not opening  Man died of heart failure in Manali
पैराग्लाइडिंग(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की उझी घाटी के तहत आने वाली पैराग्लाइडिंग साइट गड़ाणी में उड़ान भरते समय पैराग्लाइडर न खुलने से पायलट सहित गुजरात की एक महिला पर्यटक घायल हुई है। ढलानदार जगह में गिरने के कारण पर्यटक महिला और पायलट को चोटें आई हैं। महिला ने पायलट की लापरवाही के चलते हादसा होने की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामला दर्ज कर आगामी छानबीन में जुट गई है।  जानकारी के अनुसार महिला रीटा 39 पत्नी घनश्याम, निवासी हाउस नंबर 15, हरीक्रुशन सेक्टर-3 पूनागाम सूरत, गुजरात ने कहा कि वह अपने पति घनश्याम के साथ मनाली आई थी। शुक्रवार को वे टैक्सी लेकर मनाली से शिमला के लिए निकले। इस दौरान रायसन के समीप नांगाबाग में रुके तो यहां पैराग्लाइडिंग करने के लिए बुकिंग की।

विज्ञापन


बुकिंग करने पर कोई भी रसीद नहीं दी गई। महिला को पैराग्लाइडिंग के लिए गड़ाणी नामक जगह में ले गए। पैराग्लाइडर में बिठाने के बाद पायलट ने दौड़ लगाई। जैसे ही ढलान वाली जगह में आगे की ओर दौड़ लगाई तो पैराग्लाइडर खुला ही नहीं और वे दोनों नीचे ढलानदार जगह में गिर गए। इससे महिला को चोटें आई हैं और उसका एक पैर भी सुन्न हो गया है, जबकि पायलट को भी चोटें आई है। गनीमत यह रही कि दोनों की जान बच गई। पर्यटक महिला का कहना है कि पायलट शुभम निवासी शिरढ़ की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। इसलिए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस संबंध में एएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 336, 337, 338 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई अमल में लाएगी। 
विज्ञापन


मनाली में मुंबई की पर्यटक समेत तीन लोगों की मौत
पर्यटन नगरी मनाली में मुंबई की एक बुजुर्ग पर्यटक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पर्यटक महिला की रोहतांग दर्रा में हाई अल्टीट्यूट सिकनेस की वजह मौत हुई है, जबकि दो अन्य की मौत स्वास्थ्य कारणों से हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मुंबई की 72 वर्षीय भानू चुन्नी लाल अपनी बेटी के साथ घूमने के लिए रोहतांग दर्रा की ओर गई थी। वहां पर हाई अल्टीट्यूट सिकनेस के कारण उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे उसकी बेटी अस्पताल लेकर आ रही थी, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे मामले में मनाली में रह रहे मंडी जिले के रिवालसर निवासी दुर्गादास (63) की शनिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर आए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि ह्दय गति रुकने से उसकी मौत हुई। वहीं एक अन्य मामले में सोलंगनाला में स्की हिमालय रोपवे में कार्यरत सुरक्षा कर्मी राम देव निवासी भल्यानी जिला कुल्लू की शुक्रवार रात को अचानक तबीयत खराब हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई। डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पर्यटक महिला और रामदेव के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं, जबकि दुर्गादास का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed