फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   piligrimeages in temple in navarater

Shimla News: अष्टमी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, तारादेवी मंदिर में 10 हजार ने नवाया शीश

Sun, 18 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
piligrimeages in temple in navarater
सुबह छह बजे खुले मंदिर के कपाट, दोपहर तक पार्किंग तक पहुंचीं भक्तों की कतारें
विज्ञापन

भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को राजधानी के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मां के दर्शन करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। तारादेवी मंदिर में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर दिनभर जयकारों से गूंजता रहा और मां के दर्शन करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। तारादेवी मंदिर में सुबह छह बजे कपाट खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह आठ बजे तक दर्शन करने के लिए भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। दोपहर करीब एक बजे तक कतारें मंदिर न्यास के कार्यालय से होते हुए पार्किंग तक पहुंच गई थीं। श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए मां के दर्शन करने के लिए खड़े रहे। वहीं कालीबाड़ी मंदिर में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मां तारादेवी के दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। शारदीय नवरात्र के अवसर पर मंदिर में भव्य मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में तरह-तरह के स्टॉल लगाए गए हैं जहां श्रद्धालुओं को खरीदारी और घूमने-फिरने का अवसर मिल रहा है। धार्मिक आस्था के साथ मेले की रौनक ने भी लोगों को आकर्षित किया।
विज्ञापन

नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिस तथा होमगार्ड के जवान तैनात रहे। जवानों ने श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने और भीड़ को नियंत्रित करने में भूमिका निभाई। लंबी कतारों के बावजूद भक्तों में मां के दर्शन को लेकर उत्साह नजर आया। मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed