{"_id":"93e3436aed68131276880d59a3d7641d","slug":"piligram-died-at-shrikhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीखंड जा रहे शिमला के श्रद्धालु की रास्ते में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीखंड जा रहे शिमला के श्रद्धालु की रास्ते में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
Updated Tue, 11 Aug 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीखंड यात्रा के लिए निकले एक श्रद्धालु की मंगलवार को भीमडवारी के पास मौत हो गई है। इसकी सूचना भेड़पालक ने मोबाइल फोन से स्थानीय पंचायत प्रधान को दी।
विज्ञापन
श्रद्धालु की पहचान विकास खत्री निवासी करगोली ठियोग, शिमला के रूप में हुई है। डीम पंचायत के प्रधान पूर्ण ठाकुर ने बताया विकास श्रीखंड जा रहा था। बीमार होने पर वह दो दिन से भीमडवारी नामक स्थान पर भेड़ पालक डिनु राम के पास ठहरा था।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। प्रधान पूर्ण ठाकुर ने बताया पुलिस और प्रशासन को भी सूचित किया गया है। आधिकारिक तौर पर श्रीखंड यात्रा बंद है लेकिन विकास चार दिन पूर्व यात्रा पर निकला था।
विज्ञापन
डीएसपी आनी सुरेश चौहान ने बताया कि मौत की सूचना मिलते ही शव को लाने की तैयारियां की जा रही हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है। एसडीएम आनी डॉ. सीएल चौहान ने लोगों से अपील की है कि अभी श्रीखंड यात्रा के लिए न निकलें।