Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Photographer’s body found in suspicious circumstances in Khajjiar; wife accused of murder

चंबा: घर जाने को लेकर विवाद; पत्नी ने ईंट मारकर पति की कर दी हत्या, खज्जियार का है मामला

Thu, 19 Nov 2026 12:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Nov 2026 12:47 PM IST
सार

पत्नी ने ईंट मारकर पति की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पत्नी उसे घटनास्थल पर छोड़कर घर चली गई। मृतक  खज्जियार में फोटोग्राफी का काम करता था।

विज्ञापन
Photographer’s body found in suspicious circumstances in Khajjiar; wife accused of murder
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के पर्यटन स्थल खज्जियार में पति-पत्नी के बीच घर जाने को लेकर विवाद हुआ। यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें पत्नी ने ईंट मारकर पति की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पत्नी उसे घटनास्थल पर छोड़कर घर चली गई। गुरुवार सुबह एक ढाबा संचालक ने पंचायत घर के पास शव देखा। उसने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी रजनी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई ईंट भी पुलिस ने बरामद कर ली है। मृतक कुंजलाल (56) गांव चौहरूंई, डाकघर खज्जियार का निवासी था। वह खज्जियार में फोटोग्राफी का काम करता था।  बुधवार रात करीब 10:00 बजे कुंजलाल अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहा था। इस दौरान कुंजलाल ने घर जाने से मना कर दिया था। पत्नी उसे मनाती रही और जबरन ले जाने का प्रयास भी किया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस कार्रवाई और जांच
गुस्से में आकर रजनी ने ईंट से कुंजलाल के सिर पर वार किया। हमले में वह गंभीर घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। अगली सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। नूरपुर से फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने ये कहा
कुंजलाल का बेटा पॉक्सो एक्ट के तहत पहले से ही जेल में सजा काट रहा है। परिवार का कमाने वाला इकलौता सहारा अब दुनिया से चला गया है। अब परिवार में बहू, पोता और पोती ही रह गए हैं। एसपी चंबा विजय सकलानी ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed