फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   pharmacist allopathy 12 posts in himachal health department

हिमाचल स्वास्थ्य विभाग: अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे फार्मासिस्ट एलोपैथी के 27 पद

Fri, 09 Sep 2022 04:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 09 Sep 2022 04:17 PM IST
सार

जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह अपने पंजीकरण कार्ड की प्रतिलिपि नजदीकी रोजगार कार्यालय में 25 सितंबर तक जमा करवाना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
pharmacist allopathy 12 posts in himachal health department
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग ने फार्मासिस्ट एलोपैथी के 27 पद अनुबंध आधार पर बैचवाइज अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता केंद्र और प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी एलोपैथी में डिप्लोमा, डिग्री उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


फार्मासिस्ट एलोपैथी में सामान्य श्रेणी में मार्च 1999 बैच के लिए 11 पद, सामान्य श्रेणी की ईडब्ल्यूएस वर्ग में दिसंबर 1999 बैच के लिए तीन पद, एससी की सामान्य श्रेणी में दिसंबर 2003 बैच के लिए छह पद, एससी श्रेणी की अंत्योदय, बीपीएल वर्ग में मार्च 2015 बैच के लिए एक पद भरा जाएगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा ओबीसी की सामान्य श्रेणी में सितंबर 2002 बैच के लिए चार पद, ओबीसी श्रेणी की अंत्योदय, बीपीएल वर्ग में मार्च 2013 बैच के लिए एक पद और एसटी की सामान्य श्रेणी में दिसंबर 2007 बैच के लिए एक पद भरा जाएगा। पदों के लिए आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य श्रेणियों के लिए आयु छूट राज्य सरकार के निर्धारित मापदंडों के अनुसार प्रदान की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह अपने पंजीकरण कार्ड की प्रतिलिपि नजदीकी रोजगार कार्यालय में 25 सितंबर तक जमा करवाना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed