PG Counseling: हिमाचल विश्वविद्यालय के खनियारा क्षेत्रीय केंद्र में छह अगस्त से शुरू होगी पीजी काउंसलिंग
विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र खनियारा धर्मशाला ने सत्र 2022-23 के लिए स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र खनियारा धर्मशाला ने सत्र 2022-23 के लिए स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। केंद्र में छह अगस्त से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 17 अगस्त तक जारी रहेगी। क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक ओर से शेड्यूल तय किया गया है। जिन विद्यार्थियों ने एमए संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, एमएससी, भूगर्भ विज्ञान, गणित, पीजीडीसीए, एमसीए, एमकॉम और एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स के लिए जिन्होंने आवेदन किया है, वे ही काउंसलिंग में अपीयर हो सकेंगे।
शेड्यूल के अनुसार एसीए, पीजीडीसीए, अंग्रेजी की काउंसलिंग पहले दिन छह अगस्त को परिसर में होगी, जबकि अर्थशास्त्र और संस्कृत की आठ अगस्त को, एम कॉम और इतिहास की दस अगस्त को, भू गर्भ विज्ञान और हिंदी की काउंसलिंग 11 अगस्त को, एमएससी मैथ की 12 अगस्त जबकि एलएलबी कोर्स की काउंसलिंग 16 अगस्त को होगी। अंतिम रोज 17 अगस्त को राजनीति विज्ञान कोर्स मेें प्रवेश के लिए काउंसलिंग होगी।
नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए आठ अगस्त को काउंसलिंग
प्रदेश विश्वविद्यालय में एमएससी बॉटनी, जुलॉजी की नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए आठ अगस्त को बायो साइंस विभाग में काउंसलिंग होगी। इसमें बॉटनी की प्रवेश परीक्षा में 35 या इससे अधिक प्राप्तांक वाले विद्यार्थी पात्र होंगे। जूलॉजी की प्रवेश परीक्षा में 55 या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पात्र होंगे। जिन विद्यार्थियों ने पहले ही काउंसलिंग में हिस्सा लिया है, उन्हें इस काउंसलिंग में हिस्सा लेने की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं एमकॉम की नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा में 36 अंक या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी आठ अगस्त को ही काउंसलिंग होगी।
यूसीबीएस ने जारी की बीसीए कोर्स की प्रवेश मेरिट
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एवालॉज स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज ने सत्र 2022-23 के लिए बीसीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए हुई काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए संभावित प्रवेश मेरिट जारी कर दी है। संस्थान के निदेशक प्रो. पवन गार्ग ने कहा कि प्रवेश मेरिट में शामिल विद्यार्थियों को आठ अगस्त तक ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी।
दिव्यांग श्रेणी की सीटों के लिए आठ अगस्त को काउंसलिंग
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय दिव्यांग श्रेणी के लिए प्राप्तांक में पांच फीसदी अंक की छूट के साथ प्रवेश की काउंसलिंग आठ अगस्त को विभाग में होगी। विभाग ने पहले सेमेस्टर की काउंसलिंग प्रक्रिया को पूरी कर प्रवेश की मेरिट जारी कर दी है। पांच अगस्त तक तय फीस जमा करवाने का समय दिया गया है।