फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   petroleum minister dharmendra pradhan targets on rahul gandhi

जब-जब आपदा आती है, युवराज घूमने विदेश चले जाते हैं: धर्मेंद्र प्रधान

Tue, 29 Aug 2017 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 29 Aug 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
petroleum minister dharmendra pradhan targets on rahul gandhi

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिमला के मालरोड पर भाजपा के जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि प्रदेश की जनता में कांग्रेस से नाराजगी है और भाजपा के पक्ष में माहौल है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। 

विज्ञापन


प्रधान ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसा। कहा कि देश में जब-जब आपदा आती है, युवराज घूमने विदेश चले जाते हैं। देश में बाढ़ आई है और वे विदेश घूम रहे हैं। अब युवराज कहते हैं कि विजय माल्या को देश से बाहर क्यों जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि देश से बाहर तो वे भी जाते हैं। माल्या को लोन यूपीए सरकार ने दिया है और मोदी सरकार उसे देश में लाएगी और जेल में डालेगी।

विज्ञापन

नोटबंदी से 18 लाख करोड़ बाहर आए

petroleum minister dharmendra pradhan targets on rahul gandhi

भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक में होटल पीटरहॉफ में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें जो कहा है वह पांच वर्ष में करेंगे और करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि आज देश को संकल्प सिद्धि की जरूरत है। 

पीएम मोदी ने 2022 तक नए भारत का संकल्प का नारा दिया है। केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले पर भी बात की और कहा कि लोगों को इससे दिक्कत तो हुई, लेकिन किसी ने फैसले की निंदा नहीं की। 

फैसले से देश का दबा हुआ 18 लाख करोड़ बाहर निकला। उन्होंने कहा कि देश में जीएसटी आर्थिक सुधारों के क्षेत्र में सबसे बड़ा फैसला है।

उनका कहना था कि देश के चंद लोग टैक्स को दबाकर रखना चाहते थे, लेकिन जीएसटी के आने से टैक्स जमी करने वालों का दायरा 75 लाख से बढ़कर आज एक करोड़ से पार पहुंच गया है।

डेढ़ करोड़ लोगों ने छोड़ी रसोई गैस सब्सिडी

petroleum minister dharmendra pradhan targets on rahul gandhi

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि जब से धर्मेंद्र्र प्रधान ने पेट्रोलियम मंत्रालय का जिम्मा संभाला है, वहां से भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। पीएम मोदी के रसोई गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील पर डेढ़ करोड़ लोगों ने माना।

सब्सिडी छोड़ने से वे गैस कनेक्शन गरीबों को दिए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला था और इसे मोदी सरकार ने दूर किया है।

इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि विधायक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार में प्रदेश से दो-दो प्रतिनिधि हैं, जिसमें हिमाचल का बेटा जेपी नड्डा और दामाद धर्मेंद्र प्रधान हैं।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संयोजक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्रदेश वर्ग से हर वर्ग के बुद्धिजीवी आमंत्रित किए गए थे।

संगोष्ठी के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री राजभवन के लिए रवाना हुए। राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात के बाद प्रधान माल रोड पर भाजपा के जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए।

विज्ञापन

हिमाचल में खुलेंगे 100 से ज्यादा पेट्रोल पंप, 46 नई गैस एजेंसियां

petroleum minister dharmendra pradhan targets on rahul gandhi

चुनावी साल में हिमाचल में 100 से ज्यादा पेट्रोल पंप और 46 नई गैस एजेंसियां खुलने जा रही हैं। इसका खुलासा खुद केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया है।

भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी और जनसंपर्क अभियान में शामिल होने शिमला पहुंचे प्रधान ने कहा कि पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों को खोलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

जल्द ही हिमाचल में रसोई गैस सुरक्षा पर प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत योजना का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एलपीजी सिलेंडर से होने वाले हादसे पर एक लाख के बीमे को बढ़ाकर छह लाख कर दिया गया है। 

होटल पीटरहॉफ में भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रधान ने यह जानकारी दी। भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी और जनसंपर्क अभियान में शामिल होने के बाद प्रधान राज्यपाल आचार्य देवव्रत से भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed