{"_id":"64cba447e426516d3a0576d4","slug":"petrol-and-diesel-not-found-at-some-petrol-pumps-in-the-city-shimla-news-c-19-sml1001-208235-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शहर के कुछ पेेट्रोल पंपों पर नहीं मिला पट्रोल और डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शहर के कुछ पेेट्रोल पंपों पर नहीं मिला पट्रोल और डीजल
विज्ञापन
शाम के वक्त टैंकर पहुंचने से सामान्य हो गई आपूर्ति
दिन के समय लोगों को तेल भरवाने जाना पड़ा विकासनगर
संवाद यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में वीरवार को कुछ पेट्रोल पंपों में पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया। दिन के समय शहर के ताराहाल और एमएलए क्राॅसिंग पंप पूरी तरह खाली हो गए थे। लोगों को पेट्रोल भरवाने के लिए विकासनगर और नवबहार जाना पड़ा। हालांकि वीरवार दोपहर बाद टैंकर पहुंचने के बाद शाम केे समय यहां तेल की आपूर्ति सामान्य हो गई थी।
सोलन में चक्की मोड़ के पास कालका-शिमला फोरलेन के क्षतिग्रस्त होने से टैंकर तेल लेेकर शिमला नहीं पहुंच पाए। शहर में नालागढ़ और ऊना से तेल परवाणू होते हुए शिमला आता है। फोरलेन क्षतिग्रस्त होने से अब टैंकरों को नाहन-कालाअंब होते हुए 200 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर शिमला आना पड़ रहा है। शहर में बुधवार को पूरा दिन टैंकर नहीं पहुंचे थे। इस कारण वीरवार को पेेट्रोल की किल्लत हो गई।
पेट्रोल पंप कर्मचारी महिंद्र ने बताया कि रास्ते में गाड़ी फंसने से तेल किल्लत हुई है। वहीं दिनेश ने बताया कि वह ताराहाॅल पंप पर पेट्रोल भरवाने गए लेकिन तेल नहीं मिला। खेमराज बाइक में तेल भरवाने आए थेे। उन्होंने कहा कि अब विकासनगर पेट्रोल पंप पर जाना पड़ेगा। टैंकर चालक कमल जीत सिंह ने बताया कि ऊना सेे दाड़लाघाट होते हुए शिमला आना पड़ रहा है। आम तौर पर शिमला पहुंचने में आठ घंटे लगते हैं लेकिन सड़कें अवरुद्ध होने केे कारण 11 घंटे लग गए।