{"_id":"5deba0658ebc3e1bc2469f74","slug":"person-died-in-suspicious-condition-after-drinking-alcohol-in-paonta","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में शराब पीने के बाद व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में शराब पीने के बाद व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत
Sat, 07 Dec 2019 06:22 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 07 Dec 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हिमाचल के सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब के वार्ड नंबर नौ में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि जहरीली देसी शराब पीने की वजह से उसकी मौत हुई। शनिवार सुबह उसका शव सड़क पर पड़ा मिला। कुछ लोगों ने उसे कच्ची शराब लेते हुए देखा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हालांकि, मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। पांवटा साहिब में कच्ची शराब का गोरखधंधा जोरों पर चला हुआ है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति कच्ची शराब लेने के लिए वार्ड नंबर नौ में आया था। इसके बाद सड़क पर मृत हालत में पाया गया। उसकी पहचान मदन पाल (48) निवासी खिजराबाद हरियाणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सड़क पर पड़ा देख लोगों ने 108 को फोन करके इसकी सूचना दी। लेकिन, 108 एंबुलेंस कर्मियों के पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल मृतक की बहन को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया है। डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन