फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Performance Report of Himachal govt schools students by SMS to Parents

सरकारी स्कूल भी एसएमएस से बताएंगे बच्चे की परफार्मेंस, इस जिले से आगाज

Sat, 30 Jun 2018 12:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 30 Jun 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
Performance Report of Himachal govt schools students by SMS to Parents

कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूल भी बच्चों की परफार्मेंस बताने के लिए अभिभावकों को एसएमएस करेंगे। समर्थ कार्यक्रम के तहत प्राथमिक शिक्षा में सुधार लाने के लिए हमीरपुर जिले से इसकी शुरुआत की गई है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जिले के अभिभावकों को पहला मेसेज भेजकर योजना का शुभारंभ किया है। 

विज्ञापन


अब नियमित तौर पर पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को एसएमएस भेजे जाएंगे। इसके तहत होम वर्क सहित बच्चों की खूबियों व कमियों से लगातार अभिभावकों को अवगत करवाया जाएगा। जल्द ही यह योजना पूरे प्रदेश में शुरू होगी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग पूरे प्रदेश के प्राथमिक और मिडल स्कूलों के बच्चों के अभिभावकों के मोबाइल नंबर जुटाने में लगा हुआ है। अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने के लिए विभाग ने यह नई पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएमएस से अभिभावकों को सालभर होने वाली परीक्षाओं के परिणाम से अवगत करवाया जाएगा। जिस विषय में बच्चे कमजोर है, उसकी जानकारी भी अभिभावकों को दी जाएगी। मेसेज के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों की कमजोरियों को दूर करने के लिए अपने स्तर पर भी काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

प्रिय अभिभावक, प्रदेश शिक्षा मंत्री का आपको नमस्कार

Performance Report of Himachal govt schools students by SMS to Parents

वर्तमान में कान्वेंट स्कूल बच्चों की हर गतिविधि की अभिभावकों को एसएमएस के माध्यम से जानकारी देते हैं। कान्वेंट स्कूलों ने अभिभावकों की जवाबदेही भी सुनिश्चित की हुई है। अब इसी तर्ज पर सरकारी स्कूल भी एसएमएस से अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने के प्रयास में जुटे हैं।

ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन छुट्टियों के दौरान भी होम वर्क और प्रोजेक्ट में सहायता देने के लिए साप्ताहिक तौर पर एसएमएस भेजे जाएंगे। अभिभावक 70655 59911 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भविष्य में संदेशों को प्राप्त करने में रुचि व्यक्त कर सकते हैं।

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने एसएमएस सेवा का शुभारंभ करते हुए अभिभावकों को भेजे पहले संदेश में लिखा ‘प्रिय अभिभावक, हिमाचल प्रदेश शिक्षा मंत्री का आपको नमस्कार। अबसे मैं आपके बच्चों की शिक्षा के लिए आपसे नियमित रूप से जुड़ा रहूंगा।

सरकार की ओर से शिक्षा में करी जा रही रही पहल को भी मैं आपसे साझा करता रहूंगा। सरकारी स्कूल में विश्वास रखने के लिए आपका धन्यवाद। आइये हम सब मिलकर अपने बच्चों को शिक्षित और संपन्न बनायें।’

दूसरे मेसेज में छात्रों के विषयगत प्रदर्शन को माता-पिता के साथ साझा किया। अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा स्तर पर विस्तार से चर्चा करने के लिए शिक्षकों से मिलने की अपील भी की।

अगले सत्र से 11वीं और 12वीं के छात्रों को भी मुफ्त किताबें

Performance Report of Himachal govt schools students by SMS to Parents

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले सत्र से सरकारी स्कूलों में जमा एक और दो कक्षा के विद्यार्थियों को भी सौगात देने जा रहा है। अब ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को भी मुफ्त किताबें मिलेंगी। इससे अभिभावकों को भी राहत मिलने वाली है। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कवायद शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार ने सूबे के सरकारी स्कूलों में पहली से जमा दो कक्षा तक के छात्रों को बजट में निशुल्क किताबें देने की घोषणा की थी। अभी तक पहली से दसवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को ही यह सुविधा दी जाती है।

लेकिन, अब जमा एक और दो कक्षा के विद्यार्थियों के लिए फ्री किताबें देने प्रावधान पहली बार किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने योजना बनाना शुरू कर दी है।

स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव हरीश गज्जू ने कहा कि वर्ष 2019-20 के सत्र के लिए पहली से लेकर जमा दो कक्षा तक के छात्रों को मुफ्त में पाठ्य पुस्तकें दी जाएंगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed