{"_id":"683dac9e667a949b9900a7cb","slug":"people-will-get-14-kg-flour-and-6-kg-rice-shimla-news-c-19-sml1001-544816-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लोगों को मिलेगा 14 किलो \nआटा और 6 किलो चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लोगों को मिलेगा 14 किलो आटा और 6 किलो चावल
विज्ञापन
जून के लिए राशन कोटा आवंटित
शहर में 25,778 के करीब हैं राशनकार्ड उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के लोगों को जून माह में भी 14 किलो आटा और 6 किलो चावल ही मिलेंगे। इस बार भी लोगों को बढ़ा हुआ राशन का कोटा नहीं मिल पाएगा।
खाद्य आपूर्ति विभाग ने जून माह के लिए राशन का आवंटन कर दिया है। ऐसे में इस बार भी पॉस मशीनों पर पुराना कोटा ही फ्लैश (प्रदर्शित) हो रहा है।
शहर में 25,778 के करीब राशनकार्ड धारक उपभोक्ता हैं। यह उपभोक्ता शहर के 40 से अधिक डिपुओं से राशन की खरीदारी करते हैं। हालांकि महंगाई के दौर में लोगों को इस माह उम्मीद थी कि लोगों को बढ़ा हुआ राशन का कोटा मिलेगा लेकिन दूसरी ओर पॉस मशीनों पर जो कोटा फीड हुआ है वह पुराना ही दर्शा रहा है। लोगों को आटा, चावल, चीनी, नमक और तेल का कोटा सब्सिडी पर मिलता है। लेकिन महंगाई के दौर में लोगों ने मांग उठाई है कि उन्हें कोटा बढ़ाकर दिया जाए।