{"_id":"6a1589d07afbd6782f084b68","slug":"people-will-fly-by-helicopter-in-the-summer-festival-the-taste-festival-will-offer-dishes-from-every-district-shimla-news-c-19-sml1002-727693-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ग्रीष्मोत्सव में हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे लोग, स्वाद महोत्सव में मिलेगा हर जिले का व्यंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ग्रीष्मोत्सव में हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे लोग, स्वाद महोत्सव में मिलेगा हर जिले का व्यंजन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का आठ जून को होगा आगाज, फैशन, बेबी और डॉग शो के साथ होंगी गायन प्रतियोगिताएं
गेयटी थियेटर में होगा फिल्मोत्सव का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में आठ जून से मनाए जा रहे शिमला अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव-2026 में इस बार सांस्कृतिक, खेलकूद गतिविधियों के साथ फैशन शो और स्वाद महोत्सव की धूम रहेगी। पांच दिन तक चलने वाले ग्रीष्मोत्सव में पहली बार हेलीकॉप्टर ज्वॉय राइड की भी सुविधा मिलेगी।
संजौली हेलीपोर्ट से शहरवासी और सैलानी हेलीकॉप्टर में बैठकर हिल्स क्वीन शिमला की सभी सात पहाड़ियों का नजारा देख सकेंगे। इसका किराया तय किया जा रहा है। ऑनलाइन के साथ रिज पर भी इसकी बुकिंग की सुविधा मिलेगी। यदि राइड सफल रही तो ग्रीष्मोत्सव के बाद भी इसे जारी रखा जाएगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि इस बार शिमला ग्रीष्मोत्सव में पिछले कई साल से बंद पड़ी फैशन शो, फ्लावर शो, बेबी शो, डॉग शो, वायस ऑफ माउंटेन गायन प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां दोबारा शुरू की जाएंगी। इनके विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। वाॅलीबाल प्रतियोगिता और शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव मुख्य आकर्षण रहेंगे। गेयटी थियेटर में फिल्मोत्सव होगा जिसमें नशे पर बनाई लघु जागरूकता फिल्में दिखाई जाएंगी। सर्वश्रेष्ठ फिल्म को एक लाख तक का नकद पुरस्कार मिलेगा। पहाड़ी और हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। स्टार नाइट में कौन कलाकार होंगे, इसके लिए बात चल रही है। इस मौके पर एडीसी सचिन शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा, एसी टू डीसी डीसी शर्मा भी मौजूद रहे।
यह स्पर्धा आकर्षण, इनाम जीतने का मौका
ग्रीष्मोत्सव में सात ऐसी गतिविधियां होंगी जिनसे दर्शकों का मनोरंजन तो होगा ही साथ में प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार जीतने का भी मौका मिलेगा। 50 स्कूलों के बीच भाषण प्रतियोगिता होगी जिसमें पहला पुरस्कार 51 हजार और रनिंग ट्राफी रहेगा। रनरअप को 31 जबकि तीसरे नंबर पर रहे स्कूल को 21 हजार पुरस्कार मिलेगा। रानी झांसी पार्क में स्वाद महोत्सव के स्टॉल लगेंगे। इसमें महिलाएं पारंपरिक हिमाचली व्यंजन परोसेंगी। इनमें भी सर्वश्रेष्ठ तीन स्टॉल को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। संजौली में वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी जिसमें हर जिले की टीम हिस्सा लेगी। विजेता टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और ट्राफी मिलेगी। रिज पर चित्रकला का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन
रिज, मॉलरोड समेत उपनगरों तक जश्न
ग्रीष्मोत्सव के दौरान पांच दिन तक रिज और मालरोड पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उत्तराखंड का चोलिया, हरियाणा का घूमर, राजस्थान का भवाई और जम्मू कश्मीर का दल का गोजरी डांस पेश करेगा। मालरोड पर महानाटी, मलखम, छम डांस, जुंबा, तिपा पर भी प्रस्तुतियां होंगी। इस बार रिज पर खाने-पीने के स्टॉल नहीं लगेंगे। ग्रीष्मोत्सव का मंच रिज पर टैंक से दूर बनेगा। उपनगरों में भी ग्रीष्मोत्सव के लिए गतिविधियां होंगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात होंगे। पार्किंग के लिए कई सड़कें खोली जाएंगी।