फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   People will be able to visit the closed premises of Bentney Castle Museum

Shimla News: बैंटनी कैसल संग्रहालय बंद परिसर में घूम सकेंगे लोग

Mon, 16 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
People will be able to visit the closed premises of Bentney Castle Museum
परिसर की सैर का नहीं लगेगा शुल्क
विज्ञापन

बैंटनी संग्रहालय का सामान राज्य संग्रहालय में शिफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की ऐतिहासिक इमारत बैंटनी कैसल में बनाए संग्रहालय को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। संग्रहालय का विस्तार किया जा रहा है। बैंटनी कैसल संग्रहालय में प्रदर्शित किए सामान को राज्य संग्रहालय चौड़ा मैदान में शिफ्ट कर दिया है।

बैंटनी कैसल का परिसर आम लोगों के लिए खुला रहेगा। लोग परिसर में बिना शुल्क के घूम सकते हैं। पहले 50 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क देने पर प्रवेश मिलता था। यह छूट तभी तक मिलेगी जब तक काम पूरा नहीं हो जाता। इसके अलावा शाम के समय लाइट एंड साउंड शो नियमित रूप से चलता रहेगा। बैंटनी कैसल में शिमला का पुराना इतिहास, महात्मा गांधी का शिमला दौरा, कांगड़ा कलम, चंबा थाल, कांगड़ी टोपी, शॉल और हिमाचल के स्मारकों को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया है। विस्तारीकरण के दौरान भवन में एलईडी स्क्रीन की जगह इंटरएक्टिव स्क्रीन लगाई जाएंगी। इसमें स्क्रीन को टच करने मात्र से ही हिमाचल के इतिहास, संस्कृति और खानपान से जुड़ी जानकारी मिलेगी। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

राज्य संग्रहालय अध्यक्ष हरी चौहान ने बताया कि बैंटनी कैसल हिमाचल का पहला ऐसा संग्रहालय बनेगा जिसमें इंटरएक्टिव स्क्रीन लगाई जाएगी। स्क्रीन लगने का काम पूरा नहीं हो जाता तब तक बैंटनी कैसल में बने संग्रहालय में प्रवेश वर्जित रहेगा। लाइट एंड साउंड शो देखने और परिसर में घूमने के लिए लोग नियमित रूप से आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article