{"_id":"583674b04f1c1bc05513c08a","slug":"people-watching-international-space-station-from-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शिमला के लोग भी देख रहे अंतरिक्ष स्टेशन, ये है टाइम टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शिमला के लोग भी देख रहे अंतरिक्ष स्टेशन, ये है टाइम टेबल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 24 Nov 2016 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन देखने को लोगों में क्रेज पैदा हो गया है। बुधवार को ये स्टेशन शिमला शहर के लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। स्कूली बच्चों और विज्ञान में रुचि रखने वालों में इसे देखने के लिए उत्साह रहा।
विज्ञापन
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के शिमला के आसमान में चक्कर काटने का ये खुलासा ‘अमर उजाला’ ने अपने बुधवार के अंक में किया था। शहर के लोग इस बारे में खासी रुचि ले रहे हैं। ‘अमर उजाला’ ने नासा की ओर से जारी ये सूचना छापी थी कि इस स्पेस स्टेशन पर दुनिया भर वैज्ञानिकों की नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
सबसे बड़ा मानव निर्मित उपग्रह यानी ये स्पेस स्टेशन चमकदार हवाई जहाज की तरह नजर आ रहा है। इसे राजधानी शिमला के लोग नासा की तरफ से जारी समय सारिणी के मुताबिक सुबह और शाम के वक्त देख सकते हैं। बुधवार को भी इसे सुबह 4:40 बजे और 6:12 बजे एक और चार मिनट के लिए देखा जा सकता था, लेकिन आसमान में बादल छाये रहने के कारण शिमला के अधिकतर क्षेत्रों में ये नहीं देखा जा सका।
विज्ञापन
अब ये 24 नवंबर को सुबह पांच बजकर 23 मिनट पर दो मिनट के लिए शिमला से दक्षिण-पश्चिम दिशा में देखा जा सकेगा। 25 नवंबर को ये नजर नहीं आएगा। इसके बाद से 26 नवंबर के बाद दिखेगा। नासा की वेबसाइट पर इस अपडेट समय-सारिणी को देखा जा सकता है। शिमला में राज्य सरकार की वैज्ञानिक एजेंसियां भी इस पर कुछ कहने को तैयार नहीं हैं।
कई महत्वपूर्ण जानकारियां ले रहा ये स्पेस स्टेशन
कई वैज्ञानिक शोधों के लिए चर्चा में रह चुके शिमला के भौतिक विज्ञानी अजय शर्मा ने बताया कि हो सकता है कि ये स्पेस स्टेशन भारत, पाकिस्तान, चीन आदि की भौगोलिक स्थितियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां ले रहा हो। ये इस क्षेत्र में भूगर्भ में छिपे खनिज पदार्थों की भी महत्वपूर्ण सूचनाएं देगा।
विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए शिमला से इस घटना का जुड़ना इसलिए अच्छा है कि लोग इस बारे में भी जानकारी ले सकेंगे। बैंक अधिकारी ब्रजेश शर्मा ने मुंबई से बताया कि उन्हें ये जानकर खुशी है कि शिमला से ये अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन दिख रहा है, मगर अफसोस है कि वे शिमला में नहीं हैं और इसे देखने का लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं।