फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   People stuck in traffic for hours, queues of vehicles

Shimla News: घंटों जाम में फंसे रहे लोग, वाहनों की लगीं कतारें

Thu, 27 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
People stuck in traffic for hours, queues of vehicles
भाजपा की रैली के चलते हीरानगर से तवी मोड़, घोड़ा चौकी से तारादेवी तक जाम में फंसे रहे लोग, पैदल चलकर पहुंचे शिमला
विज्ञापन

कई लोग बाया जतोग होकर बसों में आए शिमला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में वीरवार को यातायात व्यवस्था सामान्य दिनों की अपेक्षा दुरुस्त रही लेकिन उपनगरों में सुबह से ही लोगों को यातायात जाम से जूझना पड़ा। हालत यह थी कि शिमला-मंडी एनएच पर हीरानगर से लोगाें को जाम से जूझना पड़ा।

लोग लंबे समय तक ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। यही हाल शिमला-सोलन मार्ग का भी रहा। इस मार्ग पर संकटमोचन से घोड़ा चौकी तक सुबह के समय वाहनों की कतारें लगी रहीं। ग्रामीण क्षेत्रों से शिमला आने वाले सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों, भाजपा की रैली में शामिल होने के लिए आने वाले कार्यकर्ताओं को भी इस कारण दिक्कतें झेलनी पड़ीं। सुबह 9:00 बजे की बात करें तो हीरानगर से ही शिमला की ओर वाहनों की कतारें लगना शुरू हो गई थीं। इसको देखते हुए कई लोग बाया जतोग होकर टुटू पहुंचे लेकिन यहां पर भी जाम की स्थिति बनी हुई थी। मजबूरी में लोगों को भरयाल मार्ग से होकर तारादेवी और यहां से फिर शिमला के लिए आना पड़ा। इस मार्ग पर भी जगह-जगह जाम लगता रहा। इस वजह से सचिवालय, एसडीए कांप्लेक्स और कसुम्पटी की ओर जाने वाले कर्मचारियों को खलीनी बाईपास होकर गंतव्य तक पहुंचाना पड़ा।
विज्ञापन

घणाहट्टी से छोटा शिमला जाने वाले हरीश ने बताया कि वह सुबह हर रोज की तरह 8:00 बजे घर से निकले थे लेकिन हीरानगर के आगे जाम होने से उन्हें खासी परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि छोटा शिमला पहुंचने के लिए उन्हें दो घंटे का समय लग गया। शहर में यातायात व्यवस्था सामान्य दिन से बेहतर स्थिति थी। शोघी से शिमला आने वाले राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि सुबह के समय शिमला आने के लिए उन्हें ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा। लोग लंबे समय से ट्रैफिक जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के बाहर रोके कार्यकर्ताओं के वाहन
भाजपा के विधानसभा घेराव को लेकर पुलिस ने पहले से तैयारी करके रखी थी। दूसरे जिलों और अपर शिमला से आने वाले कार्यकर्ताओं को वाहन खड़ा करने के लिए स्थान चिह्नित किए थे। सोलन से आने वाले वाहनों को टुटीकंडी क्रॉसिंग की पार्किंग में वाहन पार्क करने की व्यवस्था की थी। लोअर हिमाचल से आने वाले वाहनों को तवी मोड़ के आसपास के क्षेत्रों में ही रोक दिया। इसके अलावा अपर शिमला, सुन्नी और करसोग आने वाले वाहनों को चलौंठी बाईपास और नवबहार से छोटा शिमला की ओर खड़े करने की व्यवस्था की थी। हालांकि जगह-जगह वाहनों के खड़ा होने से भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।


विधानसभा मार्ग पर बैरिकेडिंग, पैदल चले लोग
भाजपा के विधानसभा घेराव को देखते हुए पुलिस ने रेलवे स्टेशन की ओर से भी दोपहर के समय बैरिकेडिंग की थी। इस वजह से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। इस वजह से खासकर अनाडेल जाने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैरिकेडिंग की वजह से पैदल चलने वाले लोगों को भी गुजरने के लिए काफी तंग रास्ता रखा था। पुलिस पूछताछ के बाद ही लोगों को जाने दे रही थी। चौड़ा मैदान में रैली स्थल होने के कारण सुबह से ही बालूगंज-विधानसभा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। इस वजह से भी लोगों को मुख्य मार्ग से होकर आवाजाही करनी पड़ी। इस वजह से समरहिल की ओर जाने वाले लोगों को भी परेशानियों से दो-चार होना पड़ा।


भाजपाइयों ने खुद भी नियंत्रित की यातायात व्यवस्था
भाजपा के विधानसभा घेराव के लिए प्रदेशभर से कार्यकर्ता शिमला पहुंचे। इसको देखते हुए पार्टी ने भी टुटीकंडी क्रॉसिंग, नवबहार, तवी मोड़ और चलौंठी में कार्यकर्ताओं की तैनाती की थी जोकि वाहनों को सड़कों के किनारे पार्क करने और उन्हें रैली स्थल तक पहुंचने के बारे में जानकारी भी दी गई। सभी प्वाइंट पर तीन से चार कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई थी।



सरकारी टैक्सी के कई राउंड फेल
चौड़ा मैदान में भाजपा की रैली की वजह से समरहिल, बालूगंज, एमआई रूम, शिवनगर टुटू और कोर्ट चक्कर जाने वाली एचआरटीसी टैक्सियों को वाया बालूगंज होकर भेजा गया। इस वजह से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए जहां अतिरिक्त समय लगा वहीं एचआरटीसी को भी अतिरिक्त सफर करने के लिए अधिक खर्चा उठाना पड़ा। वाया बालूगंज होकर टैक्सियां चलने से कई टैक्सियों के दो-दो राउंड
फेल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article