फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   People should not spoil relations in the name to election: Jairam

चुनावों के चक्कर में रिश्तेदारी को खराब न करें लोग: जयराम

Sun, 17 Jan 2021 06:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 17 Jan 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
People should not spoil relations in the name to election: Jairam
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कुरानी बूथ पर मतदान किया - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी पत्नी डॉ. संध्या और मां बिक्रमू देवी के साथ रविवार सुबह करीब 11 बजे सराज की मुरहाग पंचायत के कुरानी बूथ पर परिवार सहित मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनावों के चक्कर में लोग आपसी रिश्तेदारी खराब न करें। सीएम ने दावा किया कि इस बार के पंचायत चुनावों में 70 प्रतिशत प्रतिनिधि भाजपा समर्थित जीतेंगे। नगर निकाय चुनावों में भी 70 प्रतिशत प्रतिनिधि भाजपा समर्थित चुनकर आए हैं। सीएम ने लोगों से योग्य उम्मीदवारों को चुनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पंचायतें सबसे छोटी और सशक्त संस्था बनकर सामने आई हैं।

विज्ञापन


इसी बात को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 15 वर्षों के बाद प्रदेश में 389 नई पंचायतों, 7 नगर पंचायतों और 3 नगर निगमों का गठन किया है। पंचायत चुनावों को कुछ लोग व्यक्तिगत रूप में ले लेते हैं, जिससे फिर गांव परिवार में तनाव पैदा होने लग जाता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे इन चुनावों में गांव परिवार को बीच में शामिल न करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए बेहतरीन प्रतिनिधियों का चुनाव करें। मुख्यमंत्री ने इसके बाद अपनी कुलदेवी बगलामुखी और देव मतलोड्डा के मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। वहीं, नव गठित ग्राम पंचायत जलपेहड़ में सांसद रामस्वरूप शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी चंपा शर्मा के साथ परिवार समेत मतदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed