फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   people protested against police in married woman suspicious death in kangra

विवाहिता की संदिग्ध मौत पर मायका पक्ष ने किया हंगामा, लगाया बड़ा आरोप

Sat, 08 Jun 2019 08:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Jun 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
people protested against police in married woman suspicious death in kangra
विवाहिता की संदिग्ध मौत पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

कांगड़ा के देहरा थाना की ग्राम पंचायत हार में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। विवाहिता की संदिग्ध मौत पर मायके पक्ष वालों ने सिविल अस्पताल देहरा में जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


मायका पक्ष के लोगों का आरोप था कि उनकी बेटी को जहर का इंजेक्शन देकर मारा गया है। इसलिए मृतका के पोस्टमार्टम से पहले ससुराल पक्ष को गिरफ्तार किया जाए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात हार पंचायत की योगिता (28) पत्नी साहिल कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इसके बाद मायके पक्ष को भी बेटी की संदिग्ध मौत की सूचना प्राप्त हो गई। शुक्रवार सुबह परागपुर से मायका पक्ष देहरा अस्पताल पहुंच गया। उन्होंने पुलिस से पोस्टमार्टम से पहले ससुराल पक्ष को गिरफ्तार करने की मांग की।
 

साथ ही पुलिस पर आरोप जड़ा कि शुक्रवार देर रात का मामला होने के बाद भी ससुराल पक्ष को गिरफ्तार नहीं किया गया है, इसके चलते उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

मृतिका योगिता के छोटे भाई शुभम पटियाल पुत्र रणवीर सिंह निवासी गांव डाकघर परागपुर ने बताया कि उसकी बड़ी बहन योगिता की लव मैरिज करीब दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद ही योगिता का पति, सास और ननद ने उसे शारीरिक और मानसिक तौर पर तंग करना शुरू कर दिया। 

 उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बहन योगिता की मौत की सूचना मिली तो वह बहन के ससुराल हारमिटा पहुंचा, जहां अपनी बहन को बेड पर मृत पाया। वहीं मृतका के माता-पिता ने आरोप जड़ा कि उनकी बेटी योगिता की ननद ने कोई जहरीला इंजेक्शन दिया है, जिससे उसकी मृत्यु हुई है।

उन्होंने आरोप जड़ा कि योगिता के पति साहिल ने दुबई जाने के लिये 6 लाख रुपये की मांग की थी, लेकिन वे 6 लाख रुपये न दे सके थे, इसके चलते ही उन्होंने उनकी बेटी को मारा है। वहीं डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने बताया कि मृतका के भाई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उन्होंने कहा कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं मृतका के पति, सास और ननद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed