फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   people protest against Gaggal Airport expansion in Kangra in Himachal Pradesh

विस्तारीकरण का विरोध, गगल हवाई अड्डे के गेट पर सात पंचायतों का धरना

Wed, 26 Feb 2020 07:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, गगल (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, गगल (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 26 Feb 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
people protest against Gaggal Airport expansion in Kangra in Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

गगल हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के विरोध में बुधवार को सात पंचायतों गगल, नंदेहड़, सहौड़ा, इच्छी, मटौर, रिछयालू, सनौरा के सैकड़ों ग्रामीणों ने एयरपोर्ट के गेट पर धरना दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने एयरपोर्ट विस्तार पर रोक लगाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि सरकार को भूमि अधिग्रहण से पहले हजारों किसानों, मजदूरों, दुकानदारों, बेरोजगारों की लाशों के ऊपर से गुजरना होगा। गठित संघर्ष समिति के बैनर तले गुस्साए ग्रामीणों ने पुराना मटौर से गगल एयरपोर्ट तक रोष रैली निकाली।
विज्ञापन


कांगड़ा ब्लॉक प्रधान यूनियन के अध्यक्ष एवं सहौड़ा पंचायत के प्रधान विजय कुमार विजू ने कहा कि हवाई अड्डे के विस्तार से जहां सैकड़ों परिवार उजड़ जाएंगे, वहीं कूहलें बंद होने से उपजाऊ जमीन भी बंजर हो जाएगी। ग्रामीणों ने सरकार को सचेत किया कि खेतीबाड़ी नहीं होगी तो सैकड़ों परिवार गुजारा कैसे करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों विजय शर्मा, कुलभाष, विजय कुमारू, रविंद्र बाबा, प्रदीप, वेद चौधरी, बिंदु धनोटिया, इकबाल, हंसराज, वेद चटानी, बलदेव, कुलभूषण, अशोक कुमार, जसबीर, सुनीता देवी, रोशन लाल शामिल थे। लोगों ने कहा कि गांवों के उजड़ने से कई लोग बेरोजगार होंगे। सरकार रोजगार देने में तो असमर्थ है, लेकिन जो स्वरोजगार से परिवार पाल रहे हैं, उन्हें भी उजाड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed