{"_id":"6ae4a174d561111fbd0b7cad","slug":"people-opposed-the-decision-to-construct-a-parking-facility-at-kanganadhar-shimla-news-c-19-sml1002-812706-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कंगनाधार में पार्किंग निर्माण के फैसले का लोगों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कंगनाधार में पार्किंग निर्माण के फैसले का लोगों ने किया विरोध
विज्ञापन
सोसायटी से एनओसी नहीं लेने का लगाया आरोप
85 लोगों ने हस्ताक्षर कर जताया विरोध, सीएम को देंगे ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के न्यू शिमला सेक्टर-5 फेज-3 कंगनाधार में नगर निगम की ओर से पार्किंग निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। क्षेत्र की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने नगर निगम के इस फैसले का विरोध शुरू कर दिया है।
एसोसिएशन के 85 सदस्यों ने हस्ताक्षर कर अपनी आपत्तियां दर्ज करवाई हैं। अब एसोसिएशन इन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पत्र भेजने की तैयारी कर रही है। इसमें नगर निगम की ओर से स्थानीय अलॉटियों की सुविधाओं और सहमति को नजरअंदाज करने का मुद्दा उठाया जाएगा। कंगनाधार वार्ड में नगर निगम की ओर से स्टील पार्किंग का निर्माण करवाया जा रहा है। इसका शिलान्यास महापौर सुरेंद्र चौहान कर चुके हैं। दूसरी ओर क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने पार्किंग निर्माण के फैसले पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। लोगों का आरोप है कि हिमुडा की जमीन पर पार्किंग बनाई जा रही है, लेकिन इस संबंध में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) नहीं लिया गया।
अलॉटियों का कहना है कि जब स्थानीय लोगों को अपने स्तर पर कोई विकास कार्य करवाना होता है तो उनसे पहले एनओसी मांगी जाती है, लेकिन नगर निगम ने पार्किंग निर्माण से पहले सोसायटी को विश्वास में लेना जरूरी नहीं समझा। क्षेत्र में पहले से पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था है। ऐसे में नई पार्किंग बनाने की जरूरत समझ से परे है। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेस सचिव एचएस राजटू ने कहा कि स्थानीय पार्षद क्षेत्र में पार्किंग की समस्या होने की बात कह रहे हैं। यदि वास्तव में ऐसी समस्या है तो नई पार्किंग में सबसे पहले स्थानीय अलॉटियों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। बाहरी वाहनों को पार्किंग सुविधा देने से क्षेत्र में उनकी आवाजाही बढ़ेगी, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इससे शोरगुल बढ़ने के साथ बाहरी लोगों की आवाजाही भी बढ़ेगी। नगर निगम के कंगनाधार वार्ड के पार्षद रामरत्न वर्मा ने कहा कि पार्किंग बनने से वार्ड के सभी लोगों को लाभ मिलेगा। क्षेत्र में पार्किंग की आवश्यकता है और नई सुविधा बनने से सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
राजस्व कमाने की भी योजना
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेस सचिव एचएस राजटू ने आरोप लगाया कि नगर निगम पार्किंग के माध्यम से बाहरी लोगों को सुविधा देकर राजस्व अर्जित करने की योजना बना रहा है, जबकि इसका खामियाजा स्थानीय अलॉटियों को भुगतना पड़ सकता है। लोगों को आशंका है कि बाहरी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से क्षेत्र में यातायात और पार्किंग संबंधी समस्याएं पैदा होंगी। इसके विरोध में 85 अलॉटियों ने हस्ताक्षर कर अपनी आपत्तियां दर्ज करवाई हैं। अब एसोसिएशन इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएगी।