Eid: शिमला सहित प्रदेशभर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पढ़ी नमाज, अमन और चैन की मांगी दुआ
शिमला सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को ईद मनाई जा रही है। शिमला की अलग-अलग मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगीं। शिमला शहर के ईदगाह, जामा मस्जिद संजौली, जामा मस्जिद बालूगंज और जामा मस्जिद मिडल बाजार में सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। सभी एक दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दे रहे थे। इसके बाद सभी मस्जिदों में अलग-अलग समय पर सुबह 9:30 और 10:00 बजे के करीब नमाज पढ़ी गई।
नाहन के रामकुंडी स्थित ईदगाह में ईद के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज पढ़ी। बालूगंज मस्जिद के मौलाना मुमताज अहमद कासमी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईद पर्व प्यार और मोहब्बत का पैगाम देता है। नमाज अदा करने के बाद समुदाय के लोगों ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के घरों में जाकर ईद की मुबारकबाद दी और लजीज पकवानों का लुत्फ उठाया।
चंबा के चौगान में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पढ़ी नमाज
चंबा जिले में आपसी भाईचारे का प्रतीक ईद उल फितर को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर चंबा के चौगान में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दीं। नमाज अदा करने से पूर्व जामा मस्जिद चंबा के मौलवी मौलाना यासीन ने उपस्थित जमात को ईद उल फितर के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर छोटे बच्चों ने भी भाग लिया व आकर्षक पोशाकों में सुसज्जित होकर नमाज अदा करने पहुंचे। इसके अलावा जिला के तेलका, किहार, संघणी, सुरंगाणी समेत आस-पास के क्षेत्रों में मस्जिदों में ईद उल फितर की नजाम मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलजुल कर अदा की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.