फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   People of Muslim community in Shimla city performed Eid namaj and prayed for peace

Eid: शिमला सहित प्रदेशभर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पढ़ी नमाज, अमन और चैन की मांगी दुआ

Mon, 31 Mar 2025 05:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 31 Mar 2025 05:51 PM IST
सार

शिमला सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को ईद मनाई जा रही है। शिमला की अलग-अलग मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई।

विज्ञापन
People of Muslim community in Shimla city performed Eid namaj and prayed for peace
रुलदू भट्टा में नमाज अदा की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगीं। शिमला शहर के ईदगाह, जामा मस्जिद संजौली, जामा मस्जिद बालूगंज और जामा मस्जिद मिडल बाजार में सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। सभी एक दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दे रहे थे। इसके बाद सभी मस्जिदों में अलग-अलग समय पर सुबह 9:30 और 10:00 बजे के करीब नमाज पढ़ी गई।

विज्ञापन





नाहन के रामकुंडी स्थित ईदगाह में ईद के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज पढ़ी। बालूगंज मस्जिद के मौलाना मुमताज अहमद कासमी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईद पर्व प्यार और मोहब्बत का पैगाम देता है। नमाज अदा करने के बाद समुदाय के लोगों ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के घरों में जाकर ईद की मुबारकबाद दी और लजीज पकवानों का लुत्फ उठाया। 
विज्ञापन

चंबा के चौगान में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पढ़ी नमाज 
चंबा जिले में आपसी भाईचारे का प्रतीक ईद उल फितर को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर चंबा के चौगान में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दीं।  नमाज अदा करने से पूर्व जामा मस्जिद चंबा के मौलवी मौलाना यासीन ने उपस्थित जमात को ईद उल फितर के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर छोटे बच्चों ने भी भाग लिया व  आकर्षक पोशाकों में सुसज्जित होकर नमाज अदा करने पहुंचे। इसके अलावा जिला के तेलका, किहार, संघणी, सुरंगाणी समेत आस-पास के क्षेत्रों में मस्जिदों में ईद उल फितर की नजाम मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलजुल कर अदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed