फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   People not wear mask in shimla city

शहर के बाजारों में संक्रमण का खतरा

Mon, 08 Nov 2021 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
People not wear mask in shimla city
दुकानों पर बिना मास्क सामान बेच रहे कारोबारी और सेल्समैन
विज्ञापन

पुलिस मालरोड और रिज तक ही सीमित, बाजारों में उड़ रही नियमों की धज्जियां
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के बाजारों में आम जनता और कारोबारियों की बढ़ती लापरवाही से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। शहर के बाजारों में न तो सोशल डिस्टेंसिंग बन पा रही है और न ही कारोबारी मास्क पहन रहे हैं। पुलिस भी कार्रवाई के लिए सिर्फ मालरोड और रिज मैदान तक सीमित है।
शहर के बाजारों में नियमों की धज्जियां उड़ रही है। त्योहारी सीजन के चलते शहर के बाजारों में नवरात्र से दीवाली तक भारी भीड़ उमड़ी थी। अभी त्योहारी सीजन के मुकाबले बाजारों में भीड़ तो कम है, लेकिन संक्रमण का खतरा बरकरार है। प्रदेश में कोरोना के चलते मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। ऐसे में एहतियात बरतने की जरूरत है लेकिन शहर के कारोबारी सबसे ज्यादा लापरवाही बरत रहे हैं। सोमवार को भी लोअर बाजार में ज्यादातर कारोबारी बिना मास्क दिखाई दिए। कुछ ने मास्क पहने थे वह गले में लटक रहे थे।
विज्ञापन

सब्जी मंडी, लोअर बाजार, रामबाजार में भारी भीड़ के चलते सोशल डिस्टेंसिंग भी नहीं बन पा रही है। बसस्टैंड पर भी भीड़ के बीच बिना मास्क लोग घूम रहे हैं। इससे आने वाले दिनों में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। शहरवासियों का कहना है कि जो लोग और कारोबारी मास्क नहीं पहन रहे हैं, उनके चालान काटे जाएं। रिज मालरोड के अलावा शहर के बाजारों में भी पुलिस गश्त करे और लापरवाही बरत रहे लोगों पर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed