फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   People in trouble due to lack of road facility, patient carried on the back to reach the road 10 km away

Kullu News: सड़क सुविधा नहीं होने से मुश्किल में लोग, पीठ पर उठाकर 10 किमी दूर सड़क तक पहुंचाई बीमार महिला

Sat, 07 Jan 2023 10:36 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, न्यूली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, न्यूली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Jan 2023 10:36 AM IST
सार

मझाण गांव की 75 वर्षीय बुजुर्ग नारा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने पहले घरेलू उपचार से ही दर्द ठीक करने प्रयास किया, लेकिन सांस लेने में दिक्कत आने पर मरीज की हालत गंभीर हो गई। 

विज्ञापन
People in trouble due to lack of road facility, patient carried on the back to reach the road 10 km away
पीठ पर उठाकर 10 किमी दूर सड़क तक पहुंचाई बीमार महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की दुर्गम पंचायत गाड़ापारली के ग्रामीण सड़क सुविधा न होने के चलते मरीजों को पीठ और कुर्सी पर उठाकर मीलों सफर करने को मजबूर हैं। ऐसा ही मामला शुक्रवार को भी सामने आया है। मझाण गांव की 75 वर्षीय बुजुर्ग नारा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने पहले घरेलू उपचार से ही दर्द ठीक करने प्रयास किया, लेकिन सांस लेने में दिक्कत आने पर मरीज की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने हौसला दिखाते हुए पीठ पर ही मरीज को दस किलोमीटर दूर निहारनी तक पहुंचाया। यहां से मरीज को वाहन में सैंज अस्पताल ले गए, जहां पर उसका उपचार किया गया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि पंचायत गाड़ापारली का एक भी गांव अभी तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। मजबूरी में ग्रामीणों को मरीजों को पीठ व कुर्सी पर उठाकर ही सड़क तक लाना पड़ता है। ग्रामीण तीर्थ राम, देवराज, जगदीश, दुनीचंद, सोहन लाल, पुणे राम ने कहा कि सड़क न होने के कारण यहां के बाशिंदों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि पंचायत व गांव को जल्द सड़क सुविधा से जोड़ा जाए। इस संबंध में पंचायत प्रधान यमुना देवी ने कहा कि सर्दी के मौसम में ग्रामीणों को बीमारी की हालत में अधिक परेशान होना पड़ता है। सड़क न होना बड़ी समस्या है। कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन और सरकार से सड़क बनाने की मांग की है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed