फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   People in Katyara village to get Ayurvedic health facilities soon

कत्यारा में लोगों को मिलेगी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा

Fri, 17 Jun 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
People in Katyara village to get Ayurvedic health facilities soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने शुक्रवार को जिले की ग्राम पंचायत चामत भड़ेच का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की कत्यारा में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए भूमि पूजन भी किया। जिससे क्षेत्र लोगों बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने 13 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत सामुदायिक भवन चामत भड़ेच का भी लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर देव श्री विजेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में उन्होंने कहा कि प्रदेश के गरीब लोगों के लिए हिमकेयर योजना वरदान साबित हुई है। उन्होंने दयारश घाट से मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने नौरा खंडोल में मोक्षधाम निर्माण के लिए पांच लाख रुपये और सामुदायिक भवन चामत भड़ेच के लिए पांच लाख रुपये, महिला मंडल कत्यारा और चामत भड़ेच को आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए 21-21 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मंदिर प्रबंधन समिति चामत भड़ेच को अपनी ऐच्छिक निधि से 21,000 रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर कृषि उपज विपणन समिति के अध्यक्ष संजीव कश्यप, दुधारू पशु सभा सोलन के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, ग्राम पंचायत चामत भड़ेच के प्रधान गणेश दत्त शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed