फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   People in Himachal capital were given water bills of up to Rs 5 lakh, consumers are upset

Shimla: हिमाचल की राजधानी में लोगों को थमा दिए पांच लाख रुपये तक के पानी बिल, उपभोक्ता परेशान

Thu, 08 May 2025 11:48 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 May 2025 11:48 AM IST
सार

शिमला के कई पेयजल उपभोक्ताओं को पानी के लाखों रुपये के भारी भरकम बिल जारी हो गए हैं। अचानक चार से पांच लाख रुपये तक के बिल देखकर उपभोक्ता परेशान हैं। 

विज्ञापन
People in Himachal capital were given water bills of up to Rs 5 lakh, consumers are upset
लोगों को थमा दिए पांच लाख रुपये तक के पानी बिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कई पेयजल उपभोक्ताओं को पानी के लाखों रुपये के भारी भरकम बिल जारी हो गए हैं। अचानक चार से पांच लाख रुपये तक के बिल देखकर उपभोक्ता परेशान हैं। इन्हें अब बिल ठीक करवाने के लिए कंपनी दफ्तर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। शहर के कनलोग और समरहिल में लाखों रुपये के बिल जारी होने के मामले सामने आए हैं। उधर, कंपनी का कहना है कि ऐसे बिलों को शिकायत मिलते ही तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। कंपनी का कहना है कि शहर में पानी के बिल जारी करने का जिम्मा अब सुएज इंडिया को सौंपा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal: अब पंचायतें लगाएंगी स्वच्छता शुल्क, खुले में कूड़ा फेंका तो 500 रुपये तक जुर्माना; नीति अधिसूचित

विज्ञापन

नई कंपनी के कर्मचारी ही फील्ड में जाकर मीटर रीडिंग ले रहे हैं और बिल जारी कर रहे हैं। नगर निगम सदन में भी गलत बिल जारी करने पर हंगामा हो चुका है। इसके बाद कंपनी ने दावा किया था कि पानी बिल गलत जारी न हो, इसके लिए नई व्यवस्था शुरू की है। मीटर रीडर अब बिल जारी करने से पहले उपभोक्ता के मीटर की फोटो भी लेंगे ताकि गलत बिल की शिकायत मिलने पर इसकी जांच की जा सके। लेकिन इसके बावजूद शहर में भारी भरकम बिल जारी करने का सिलसिला नहीं थम रहा। कंपनी के महाप्रबंधक राजेश कश्यप ने कहा कि ऐसे बिलों को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

सेवानिवृत्त प्रिंसिपल को 5 लाख का बिल
समरहिल के आंदड़ी निवासी एवं सेवानिवृत्त प्रिंसिपल कर्मचंद शर्मा को कंपनी ने दो दिन पहले 5.39 लाख रुपये का बिल जारी किया है। सेवानिवृत्त प्रिंसिपल कर्मचंद ने बताया कि हर माह 500 से 1000 रुपये के बीच बिल आता है। इसका समय पर भुगतान करते हैं। लेकिन इस बार अचानक कंपनी ने लाखों का बिल दे दिया है।

विज्ञापन

कनलोग निवासी को चार लाख का बिल
कनलोग के एक भवन मालिक को भी कंपनी ने कुछ दिन पहले चार लाख रुपये का बिल जारी किया था। भवन मालिक ने इसकी शिकायत वार्ड पार्षद आलोक पठानिया को दी। पठानिया ने कंपनी से जब इस बिल की जांच करवाई तो यह गलत निकला। बाद में कंपनी ने 145 रुपये का नया बिल उपभोक्ता को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed