फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now panchayats will levy cleanliness fee, if garbage is thrown in the open then fine up to Rs 500 will be impo

Himachal: अब पंचायतें लगाएंगी स्वच्छता शुल्क, खुले में कूड़ा फेंका तो 500 रुपये तक जुर्माना; नीति अधिसूचित

Thu, 08 May 2025 10:07 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 May 2025 10:07 AM IST
सार

खुले में कूड़ा फेंकने पर 200 से 500 रुपये तक जुर्माना भी किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नई नीति अधिसूचित कर दी गई है।

विज्ञापन
Now panchayats will levy cleanliness fee, if garbage is thrown in the open then fine up to Rs 500 will be impo
पंचायत - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल में ग्राम पंचायतें अब स्वच्छता शुल्क लगाएंगी। खुले में कूड़ा फेंकने पर 200 से 500 रुपये तक जुर्माना भी किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नई नीति अधिसूचित कर दी गई है। बुधवार को विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने इस बाबत एसओपी जारी की है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को व्यवस्थित करने और ठिकाने लगाने के लिए ये कवायद है। घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हरे, नीले और लाल डिब्बे का उपयोग कर कचरे का संग्रह किया जाएगा। आदेशों का बार-बार उल्लंघन करने वाली वाणिज्यिक संस्थाओं के व्यापार लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal: वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में बंद होंगे विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले विषय, रिपोर्ट मांगी

विज्ञापन

ग्रामीण स्वच्छता और पर्यावरणीय स्थिरता को बदलने के उद्देश्य से सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नीति 2024 को लागू करने का फैसला लिया गया है। अधिसूचना के तहत स्वच्छता शुल्क लगाने, 15वें वित्त आयोग के अनुदानों का उपयोग करने, बुनियादी ढांचे के विकास और परिचालन लागतों का समर्थन करने के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) मॉडल को बढ़ावा देने की अनुमति दी गई है। ग्राम पंचायत, पंचायत समितियां और जिला परिषद और संबंधित विभाग नई नीति को प्रदेश में लागू करेंगे। नामित संग्रहकर्ताओं की ओर से प्रतिदिन कचरा एकत्र किया जाएगा।

विभिन्न संस्थाओं की जिम्मेवारी तय
ग्रामीण विकास विभाग एसओपी जारी करने, प्रशिक्षण और अंतर-एजेंसी सहयोग का समन्वय करेगा। जिला परिषद तकनीकी, वित्तीय सहायता प्रदान करेंगी और कार्यान्वयन की देखरेख करेंगी। पंचायत समितियां संचालन की निगरानी करेंगी और निधियों का उचित उपयोग सुनिश्चित करेंगी।

विज्ञापन

निगरानी और क्षमता निर्माण
खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ब्लॉक स्तरीय गतिविधियों की देखरेख करेंगे, जबकि उपायुक्त राज्य को तिमाही अपडेट प्रदान करेंगे। पीआरआई और सफाई कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण करवाए जाएंगे। ग्राम सभाओं और स्थानीय मीडिया के माध्यम से जागरुकता अभियान चलाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed