फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pensioners demand payment of 3% DA.

Shimla News: पेंशनरों ने की तीन फीसदी डीए भुगतान करने की मांग

Wed, 12 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pensioners demand payment of 3% DA.
एचआरटीसी पेंशनर्स ने बैठक में किया आग्रह
विज्ञापन

चालक-परिचालकों के लिए मांगा बकाया नाइट अलाउंस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) पेंशनर्स कल्याण संगठन की तारादेवी इकाई की बैठक में चालक-परिचालकों के नाइट अलाउंस, ओवरटाइम की देनदारियों और तीन फीसदी डीए का भुगतान जल्द करने की मांग की गई।

बैठक तारादेवी कर्मशाला सभागार में हुई। इसमें इकाई के लगभग 150 पेंशनर्स ने भाग लिया। संघ के राज्य अध्यक्ष केसी चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेंशनर्स ने कई मुद्दे उठाए। बैठक में राज्य उपाध्यक्ष सुरेंद्र गौतम, देवराज ठाकुर, महासचिव राजेंद्र ठाकुर, प्रेस सचिव देवेंद्र चौहान, तारादेवी इकाई अध्यक्ष तरसेम चौधरी, उपाध्यक्ष रोशन चौहान, महासचिव सीएम वर्मा और हीरा नंद ने हिस्सा लिया। पेंशनर्स संघ के इन पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार की ओर से चिकित्सा बिलों की बकाया देनदारियों के भुगतान के लिए 20 करोड़ रुपये जारी करने और हर माह समय पर पेंशन भुगतान की व्यवस्था लागू करने पर आभार व्यक्त किया। बैठक में पेंशनर्स ने कहा कि मुख्यमंत्री से पेंशनर्स संघ की सात जून को हुई मुलाकात के दौरान उठाई गई नाइट और ओवरटाइम के बकाया भुगतान की मांग पर मुख्यमंत्री ने निगम प्रबंधन से इसका पूरा ब्योरा मांगा था। इतने दिन बीत जाने के बावजूद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के नाइट और ओवरटाइम की राशि का ब्योरा सचिवालय तक नहीं भेजा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस कारण उनकी बकाया राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की कि मुख्यमंत्री कार्यालय को जल्द बकाया राशि का ब्योरा भेजा जाए और राशि का भुगतान करवाएं। पेंशनर्स संघ के इन पदाधिकारियों ने परिवहन निगम के नए प्रबंध निदेशक शिवम प्रताप सिंह के पदभार संभालने पर आभार व्यक्त किया। पेंशनर्स संघ की इस बैठक के दौरान ब्रह्मकुमारी संस्था के पदाधिकारियों ने देशभर में चलाए जा रहे नशामुक्त भारत अभियान के तहत पेंशनरों को नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article