फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Penalty will be imposed on two thousand people who do not pay tax

एमसी शिमला: टैक्स न देने वाले दो हजार लोगों पर लगेगा पांच फीसदी जुर्माना

Sat, 30 Oct 2021 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 30 Oct 2021 10:27 PM IST
सार

नगर निगम प्रशासन के अनुसार शहर में अगस्त महीने तक सभी भवन मालिकों को टैक्स के बिल जारी किए जा चुके हैं। इन्हें 31 अक्तूबर तक बिल जमा करने की छूट थी। इसके बावजूद हजारों लोगों ने टैक्स जमा नहीं करवाया है। ऐसे में हर साल की तरह इस बार भी पहली नवंबर से इनके टैक्स के साथ पेनल्टी भी जुड़ जाएगी।

विज्ञापन
Penalty will be imposed on two thousand people who do not pay tax
नगर निगम शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला  में समय पर प्रापर्टी टैक्स जमा न करवाने वाले दो हजार से ज्यादा भवन मालिकों पर अब पेनल्टी लगेगी। इन्हें प्रापर्टी टैक्स के साथ अब पांच फीसदी पेनल्टी भी देनी होगी। पहली नवंबर से इनके टैक्स की रकम में पेनल्टी भी जुड़ जाएगी। नगर निगम प्रशासन के अनुसार शहर में अगस्त महीने तक सभी भवन मालिकों को टैक्स के बिल जारी किए जा चुके हैं। इन्हें 31 अक्तूबर तक बिल जमा करने की छूट थी। इसके बावजूद हजारों लोगों ने टैक्स जमा नहीं करवाया है। ऐसे में हर साल की तरह इस बार भी पहली नवंबर से इनके टैक्स के साथ पेनल्टी भी जुड़ जाएगी। नगर निगम के एक्ट 121 के तहत देरी से टैक्स जमा करवाने पर पेनल्टी लगाई जाती है।

विज्ञापन


यही नहीं, यदि नवंबर में भी भवन मालिक अपना टैक्स जमा नहीं करवाते हैं तो इसके बाद हर महीने इनके टैक्स में एक-एक फीसदी पेनल्टी जुड़ती जाएगी। शहर के टैक्स न देने वालों में कई भवन मालिक, होटल मालिक और सरकारी महकमे शामिल है। इन्हें अब टैक्स के साथ पेनल्टी भी देनी होगी। ये लोग ऑनलाइन टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। निगम के सुविधा केंद्र में बने कैश काउंटर पर भी टैक्स भुगतान की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन


29444 भवन मालिकों से टैक्स लेता है निगम
नगर निगम ने साल 2021-22 के तहत शहर में 29444 भवन मालिकों को टैक्स के बिल जारी किए थे। अप्रैल से लेकर अगस्त तक ये बिल जारी किए गए हैं। इनसे करीब 21 करोड़ रुपये टैक्स राशि नगर निगम को मिलनी है। बिल जारी होने के 15 दिन के भीतर इसका भुगतान करने पर नगर निगम दस फीसदी की छूट भी देता है। इसके अलावा सभी लोगों को 31 अक्तूबर तक बिल जमा करने की मोहलत दी जाती है। इस तारीख तक भुगतान न होने पर पैनल्टी लगती है। निगम की टैक्स शाखा का दावा है कि करीब 27 हजार लोगों ने टैक्स जमा करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर जमा करवाएं टैक्स : मेयर
मेयर सत्या कौंडल ने कहा कि ज्यादातर भवनमालिकों ने टैक्स का भुगतान कर दिया है। जिन लोगों ने अभी तक टैक्स नहीं दिया हैए उन्हें नियमानुसार पेनल्टी लगेगी। हर साल यह पेनल्टी लगती है। लेाग आनलाइन या ऑफलाइन टैक्स का भुगतान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed