फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   penalty agianst marriage booking cancellation

शादी की बुकिंग रद करवाई ताे देना होगा जुर्माना

Wed, 18 Jun 2014 10:06 PM IST
ब्यूूराे/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूूराे/ अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 18 Jun 2014 10:06 PM IST
विज्ञापन
penalty agianst marriage booking cancellation
न्यू शिमला, टुटू और ढली में चल रहे नगर निगम के सामुदायिक केंद्रों में बुकिंग रद करवाने का लोगों को हर्जाना चुकाना पड़ेगा। बुधवार को नगर निगम सदन ने सर्वसम्मति से बुकिंग रद करवाने की राशि तय कर दी गई है।
विज्ञापन


एक दिन पहले बुकिंग रद करवाने पर लोगों से एडवांस में ली गई राशि से 50 फीसदी कटौती की जाएगी। इससे पहले बुकिंग रद करवाने पर नगर निगम कोई शुल्क नहीं वसूलता था। इसके अलावा तत्काल बुकिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन


सामुदायिक केंद्रों में कई माह पूर्व लोग विवाह और अन्य कार्यक्रमों हेतु बुकिंग करवाते हैं। कई मामलों में बुकिंग को रद करवा दिया जाता है। ऐसे में निगम इन लोगों को एडवांस में ली गई पूरी राशि को लौटाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण निगम को नुकसान उठाना पड़ता है। एकाएक नई बुकिंग भी नहीं हो पाती है। ऐसे में बुकिंग रद करवाने पर कटौती का प्रस्ताव निगम सदन में लाया गया।

अब बुकिंग की तारीख से एक माह पहले तक किराया राशि से 25 फीसदी, 15 दिन पहले 30 फीसदी, 7 दिन पहले 35 फीसदी और एक दिन पहले बुकिंग रद करवाने पर 50 फीसदी कटौती की जाएगी।


बीस फीसदी महंगे हो गए शादी आयोजन

अप्रैल 2014 से राजधानी में शादी, जन्मदिवस सहित अन्य प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए किराए पर दिए जाने वाले सामुदायिक केंद्रों के किराए भी बीस फीसदी तक बढ़ा दिए हैं।

एक दिन के किराए में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हॉल के अलावा कमरों, डोरमेट्री, लॉन और बिजली के चार्जिज भी बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed