फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Peepal Jatar Mela: Spring Queen's crown adorns Hemlata's head , competition between 17 beauties for the title

पीपल जातर मेला: हेमलता के सिर सजा स्प्रिंग क्वीन का ताज, खिताब के लिए 17 सुंदरियों के बीच हुआ मुकाबला

Sat, 30 Apr 2022 10:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Apr 2022 10:31 PM IST
सार

शनिवार देर रात को आयोजित तीसरी व अंतिम सांस्कृतिक संध्या में स्प्रिंग क्वीन को चुना गया और हेमलता ने यह खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में जिया को फर्स्ट रनरअप और शाइना को सेकंड रनरअप चुना गया। इस प्रतियोगिता में सभी 17 प्रतिभागी सुंदरियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

विज्ञापन
Peepal Jatar Mela: Spring Queen's crown adorns Hemlata's head , competition between 17 beauties for the title
हेमलता ने स्प्रिंग क्वीन-2022 का खिताब जीता। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में राज्य स्तरीय पीपल जातर मेले का शनिवार को समापन हो गया है। मेले में स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र बनी रही। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में हेमलता ने स्प्रिंग क्वीन-2022 का खिताब जीत लिया है। शनिवार देर रात को आयोजित तीसरी व अंतिम सांस्कृतिक संध्या में स्प्रिंग क्वीन को चुना गया और हेमलता ने यह खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में जिया को फर्स्ट रनरअप और शाइना को सेकंड रनरअप चुना गया। इस प्रतियोगिता में सभी 17 प्रतिभागी सुंदरियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। सुंदरियों के बीच शुरू हुआ यह मुकाबला कई चरणों के बाद अंतिम पड़ाव में पहुंचा, जिसमें पांच सुंदरियों का चयन किया गया।

विज्ञापन


रात करीब पौने 10 बजे स्प्रिंग क्वीन की विजेता चुनी गई। इसके अलावा मिस पर्सनैलिटी नेहा, ब्यूटीफुल स्माइल स्वाति और ब्यूटीफुल हेयर मृकुला को चुना गया। इससे पहले आखिरी दिन 17 सुंदरियों ने रैंप पर हुस्न के जलवे बिखेरे। सुंदरियों की कैटवॉक पर पूरी दर्शक दीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। स्प्रिंग क्वीन के लिए सुंदरियों से सवाल भी पूछे गए। सुंदरियों ने ज्यूरी को प्रभावित करने में अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी। विंटर क्वीन का ताज पाने के लिए सभी 17 सुंदरियों ने तैयारियां कर रखी थीं। इस दौरान लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में दर्शकों ने इस प्रतियोगिता का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed