फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Peace Meal workers' strike ends, return to work after assurance from Transport Minister

पीसमील वर्करों की हड़ताल खत्म, परिवहन मंत्री के आश्वासन के बाद काम पर लौटे

Wed, 25 Aug 2021 05:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Aug 2021 05:22 PM IST
सार

पीस मील वर्कर 17 अगस्त से हड़ताल पर चल रहे थे। इन्होंने निगम प्रबंधन को 26 अगस्त तक का नोटिस दिया था। इससे पहले परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने इनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
Peace Meal workers' strike ends, return to work after assurance from Transport Minister
पीस मील वर्कर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह से आश्वासन मिलने के बाद पीस मील वर्करों ने टूल डाउन हड़ताल खत्म कर दी है। मंगलवार को यूनियन के पदाधिकारियों ने मंत्री से मुलाकात की। मंत्री ने पदाधिकारियों को तीन सप्ताह के भीतर अनुबंध पर लाने का आश्वासन दिया। इसके बाद वर्कर काम पर लौट आए हैं।

विज्ञापन


 परिवहन निगम में 950 पीसमील वर्कर हैं। ये वर्कर करीब सात सालों से वर्कशॉप में सेवाएं दे रहे हैं। हर बार इनके लिए पॉलिसी या अनुबंध पर लाने की बात कही जाती है, लेकिन इन्हें आश्वासन ही दिया जाता है। इस बार यूनियन के पदाधिकारियों ने काम बंद करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन


बता दें कि इनके हड़ताल पर रहने से निगम प्रबंधन को लाखों रुपये का घाटा हुआ है। खराब बसें विभिन्न  वर्कशॉप में खड़ी हो गई हैं। कई रूट प्रभावित भी हुए। ऐसे में सरकार ने इन वर्करों को अनुबंध पर लाने का आश्वासन दिया है। पीस मील वर्कर के महासचिव हरि कृष्ण ने कहा कि मंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस से पहले हड़ताल खत्म 
पीस मील वर्कर 17 अगस्त से हड़ताल पर चल रहे थे। इन्होंने निगम प्रबंधन को 26 अगस्त तक का नोटिस दिया था। इससे पहले परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने इनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है। हिमाचल में परिवहन निगम की 28 वर्कशॉप में बसों की मरम्मत का जिम्मा इन वर्करों पर है। एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खमेंद्र गुप्ता और वरिष्ठ पदाधिकारी राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि पूर्व में करीब 400 पीस मील वर्करों को अनुबंध पर लेकर तीन साल बाद नियमित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed