{"_id":"61ba14cee632a1075c22099f","slug":"peace-meal-workers-strike-1000-hrtc-buses-parked-without-repair","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीस मील वर्करों की हड़ताल: बिना मरम्मत खड़ी हो गईं एचआरटीसी की 1000 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीस मील वर्करों की हड़ताल: बिना मरम्मत खड़ी हो गईं एचआरटीसी की 1000 बसें
Thu, 16 Dec 2021 11:16 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:16 AM IST
सार
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के पीस मील वर्करों के समर्थन में अब तकनीकी कर्मचारी भी उतर आए हैं। इससे प्रदेश भर में एचआरटीसी की 28 वर्कशॉप में एक हजार बसें बिना मरम्मत खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन
पीस मील वर्करों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टूल डाउन हड़ताल कर रहे हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के पीस मील वर्करों के समर्थन में अब तकनीकी कर्मचारी भी उतर आए हैं। इससे प्रदेश भर में एचआरटीसी की 28 वर्कशॉप में एक हजार बसें बिना मरम्मत खड़ी हो गई हैं। एचआरटीसी ने कई रूटों को क्लब कर दिया है लेकिन अभी भी करीब 200 रूट ठप हैं, जिससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जिला शिमला में 60, मंडी में 26, कुल्लू में 16, चंबा में 11, सोलन में चार रूट ठप हैं। इसके अलावा प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में भी कई रूट बंद हैं।
विज्ञापन
एचआरटीसी ने पीस मील और तकनीकी कर्मचारियों को हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने के लिए पत्र लिखा है। कहा गया है कि इनका मामला सर्विस कमेटी और प्रदेश सरकार से उठाया गया है। वहीं, तकनीकी और पीस मील वर्करों का कहना है कि जब तक सरकार की ओर से वर्करों को अनुबंध पर लाने संबंधित पत्र जारी नहीं किया जाता, तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे। तकनीकी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव पूर्ण चंद ने बताया कि तकनीकी कर्मचारी हर दिन 2 से 4 बजे तक हड़ताल पर हैं। पीस मील वर्कर पिछले 16 दिनों से हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन